- यह वजह बन रही चुनाव में न उतरने का कारण
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यही वजह है कि हर पार्टी अपने लेवल पर चुनाव की जीत की तैयारी में जुटी हुई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एलान किया है कि वह अगली बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
इस बात का कारण बताते हुए आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि वह छोटी पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, अभी राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर बात करनी रह गई है।
इस घोषणा का एलान करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्हें युवा सोच की समझ नही है। उन्होंने कहा कि, टेक्नोलॉजी के जमाने में जो मोबाइल, लेपटॉप चलाना न जाने वो युवाओं के हिट की बात कैसे समझेंगे। साथ ही यह भी कहा कि युवाओं के मन की बात युवा सोच वाले लोग ही समझ सकते हैं।