Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बगावत की आंधी से घिरे अखिलेश की ढाल बने जयंत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जमकर की सपा की तारीफ

    बगावत की आंधी से घिरे अखिलेश की ढाल बने जयंत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जमकर की सपा की तारीफ

    April 25, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद गठबंधन में बगावत की आंधी झेल रहे अखिलेश यादव (Akhilesh-Jayant) के लिए जयंत चौधरी ढाल बन कर उभरे हैं। पश्चिमी यूपी में खास प्रभाव रखने वाली पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने सपा के साथ बने रहने का फैसला लिया है। रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जयंत चौधरी ने सपा गठबंधन को मजबूत करने का आह्वान किया और चुनाव में जीत के लिए पार्टी के ईमानदार प्रयास की जमकर तारीफ की।

    इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश सरकार का एक महीना पूरा, 30 दिन में CM योगी ने किये 30 बड़े काम

     Akhilesh-Jayant – हाल ही में जयंत चौधरी की सपा में बगावती तेवर दिखा रहे आजम खान के परिवार से मुलाकात हुई थी। इसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था। एक तरफ जहां उन्हें अखिलेश की ओर से भेजा गया दूत बताया गया तो दूसरी तरफ कुछ लोगों ने यह भी आशंका  की कि कहीं जयंत भी तो बागियों की टीम में शामिल नहीं होंगे? ऐसे में जयंत ने यह साफ कर दिया है कि वह सपा के साथ मजबूती से खड़े हैं। जयंत चौधरी ने चुनाव के दौरान भी भाजपा के न्योते को ठुकराते हुए कहा था कि वह चवन्नी नहीं जो पलट जाएंगे।

    राष्ट्रीय लोकदल के सभी बड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी में जयंत ने हर बूथ तक प्रभावी संगठन बनाने की बात कही। जयंत चौधरी अगले सप्ताह रालोद के सभी विधानसभा उम्मीदवारों से मिलेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने चुनाव में गठबंधन के मुख्य दल समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं के जीत की ईमानदार प्रयास की सराहना की।

    इसे भी पढ़ें –  आजम से मुलाकात के बाद शिवपाल हुए आक्रामक, समाजवादियों में बेचैनी बढ़ी

    रालोद की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में प्रस्ताव बारित कर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे उन्माद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने कड़े शब्दों में निंदा की। राष्ट्रीय लोकदल के सभी कार्यकर्ता और नेताओं की स्पष्ट मान्यता है कि सांप्रदायिक और विघटनकारी ताकतों को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को लंबी लड़ाई लड़नी होगी। इस लड़ाई में जीत का मंत्र है सेक्युलर योद्धाओं में एकता और उनकी एकजुटता। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने कार्यकर्ताओं को जनहित में राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को और भी ज्यादा मजबूत बनाने की अपील की।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी

    कानपुर देहात: आजादी के 78 साल बाद भी पांडु नदी पर नहीं बन सका स्थायी पुल, जर्जर बांस-लकड़ी के सहारे सांसों का सफर

    सहारनपुर में इंस्टाग्राम लव का खौफनाक अंत, प्रेमी के लिए मां ने छोड़ा घर; नाले में मिला 6 माह के मासूम का शव

    गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार

    गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घायल

    अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.