वाराणसी: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपनी निजी जिंदगी की एक नई और खूबसूरत पारी का आगाज कर दिया है। बुधवार, 24 जून को वाराणसी में एक भव्य समारोह के दौरान वे अक्षिता राज के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। शादी की रस्में पारंपरिक तरीके से संपन्न हुईं, जिसमें दोनों (Akash Deep Marriage) परिवारों के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों ने शिरकत की।

आकाश दीप की बारात इस शादी का मुख्य आकर्षण रही। अपने साथी क्रिकेटर को बधाई देने के लिए भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद विशेष रूप से शामिल हुए। बारात के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैदान पर अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले ये खिलाड़ी बारात में अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीतते नजर आए।

Akash Deep Marriage – आकाश दीप के लिए यह हफ्ता खुशियों की सौगात लेकर आया है। शादी से ठीक चार दिन पहले ही बिहार सरकार ने उन्हें खेल कोटे के तहत पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी (DSP) के पद पर नियुक्त किया है। वहीं, उनके पैतृक गांव बड्डी (रोहतास) में भी शादी के उपलक्ष्य में पिछले चार दिनों से त्योहार जैसा माहौल बना हुआ था। इस हाई-प्रोफाइल शादी में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सहित खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई नामी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Share.
Exit mobile version