Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP
    • सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, मच गया राजनीतिक हंगामा
    • हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी
    • ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- ‘कांग्रेस में कई मणिशंकर अय्यर भरे हैं’
    • दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप
    • सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा
    • देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, December 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘छावा’ के औरंगजेब से मिले AIMIM नेता वारिस पठान, बोले- अगर ये रोल किसी मुस्लिम ने निभाया होता तो…

    ‘छावा’ के औरंगजेब से मिले AIMIM नेता वारिस पठान, बोले- अगर ये रोल किसी मुस्लिम ने निभाया होता तो…

    March 21, 2025 मनोरंजन 2 Mins Read
    Waris Pathan met Aurangzeb of Chhava
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुगल शासक औरंगजेब को लेकर हो रहे विवाद के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान ने ‘छावा’ फिल्म में औरंगजेब का रोल करने वाले एक्टर  (Waris Pathan met Aurangzeb of Chhava) अक्षय खन्ना से मुलाकात की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है.

    वारिस पठान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में उनके साथ अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज ‘छावा’ फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना से मुलाकात हुई.”

    वारिस पठान ने और क्या कुछ कहा?

    वारिस पठान ने आगे लिखा, “अगर ये रोल ‘छावा’ में किसी मुस्लिम एक्टर ने निभाया होता तो अब तक क्या से क्या हो जाता.” औरंगजेब को लेकर जारी विवाद के बीच सामने आया वारिस पठान का ये पोस्ट चर्चा में आ गया है.

    ‘छावा’ में अक्षय खन्ना के साथ विकी कौशल भी नजर आए हैं. ये फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है और विकी ने इसमें लीड रोल किया है. रश्मिका मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी का किरदार निभाया है. ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उसके बाद से हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है. फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बंपर कमाई भी हो रही है.

    ‘छावा’ ने अब तक कितनी कमाई की?

    ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करके रख दिया. सैकनिल्क के अनुसार 35 दिनों में ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 572.85 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इसी के साथ इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ‘एनिमल’ और ‘गदर 2’ समेत औ भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

     Waris Pathan met Aurangzeb of Chhava – दुनियाभर में ‘छावा’ अब तक 773 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इसी के साथ ये साल 2025 की भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. ये विकी कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. इससे पहले उनकी किसी भी फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की थी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘अखंडा 2’ का भूचाल! नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ने दो दिन में पार किए ₹50 करोड़, विदेशों में बनाए कई रिकॉर्ड

    पुष्पा के बाद अगला धमाका! अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 2026 में मचाएगी धमाल

    ‘धुरंधर’ की शूटिंग लोकेशन बनी नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! भारतीयों के बीच क्रेज, किराया, स्टे और फूड्स का पूरा बजट प्लान जानें

    शाहरुख खान vs रणबीर कपूर: बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी जंग! आलिया भट्ट की धांसू एंट्री से मुकाबला हुआ दिलचस्प

    अभय वर्मा की फिल्म से अनन्या पांडे हुईं आउट! मौका लपकने वाली वो 2 एक्ट्रेसेस कौन हैं?

    भयंकर भूकंप से दहल उठा जापान! एक्टर प्रभास की सुरक्षा को लेकर चिंता, डायरेक्टर ने कहा- ‘वो सुरक्षित हैं’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.