बिहार के भागलपुर के एक परिवार ने पशु प्रेम की अनोखी मिसाल कायम की है. घर में परिवार के सदस्य की तरह रहने वाले घोड़े की मृत्यु हुई तो घरवालों ने हिंदू रीति-रिवाज से उसे अंतिम विदाई दी. घर (owner made tomb in house) में ही उसकी समाधि बनाई गई. अनुष्ठान करके श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया.
शहर के भीखनपुर निवासी डॉ. जेता सिंह ने अपने पालतू घोड़े ‘साधु साहब’ के निधन पर उसे पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अंतिम विदाई दी. घोड़े की आत्मा की शांति के लिए न सिर्फ विधिवत अनुष्ठान किया गया, बल्कि घर की चहारदीवारी के अंदर ही समाधि भी बनाई गई.
इसे भी पढ़ें – बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी ने ऐसा क्या किया कि DM बोले- एक्शन लेंगे
