इस साल कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बनी अनिश्चितता अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है. नए साल के स्वागत से पहले प्रमुख पर्यटन (record return of tourism) स्थलों पर एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है. गुलमर्ग और पहलगाम जैसे प्रमुख विंटर टूरिस्ट डेस्टिनेशनों में होटल बुकिंग लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में नई उम्मीद जगी है.

मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी के पूर्वानुमान ने पर्यटकों का उत्साह और बढ़ा दिया है. गुलमर्ग के एक होटल मैनेजर ने बताया कि न्यू ईयर के लिए उनके होटल में 100 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है. उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटक कश्मीर पहुंच रहे हैं. आंकड़ों की मानें तो 2025 में 10.68 लाख सैलानी कश्मीर घूमने पहुंचे.

record return of tourism – पर्यटकों का कहना है कि कश्मीर देश के अन्य हिस्सों की तरह ही सुरक्षित है. गुजरात से अपने परिवार संग कश्मीर घूमने आए एक पर्यटक ने बताया- हमें यहां आने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई. कश्मीर एक बेहद सुरक्षित और खूबसूरत पर्यटन स्थल है. एक आतंकी घटना के कारण लोगों को यहां आने से खुद को नहीं रोकना चाहिए.

 

 

Share.
Exit mobile version