Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मेरठ के ADG ने फ्री में बांटे बिटकॉइन ! 7 घंटे तक चलता रहा खेल, फिर सामने आई ये हकीकत…

    मेरठ के ADG ने फ्री में बांटे बिटकॉइन ! 7 घंटे तक चलता रहा खेल, फिर सामने आई ये हकीकत…

    February 1, 2025 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मेरठ में साइबर अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है. इस बार खुद कानून के रखवालों को निशाना बनाया गया है. साइबर अपराधियों ने मेरठ ज़ोन के एडीजी का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया था. हैकर ने अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी से जुड़े भ्रामक पोस्ट डालकर लोगों को (ADG Of Meerut Distributed Bitcoin For Free) ठगने की कोशिश की. यह घटना 1 फरवरी 2025 की करीब रात 1:00 बजे सामने आई।

    मेरठ में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस के उच्चाधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट को भी निशाना बना रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, हैकर ने एडीजी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट डाली, जिसमें मुफ्त बिटकॉइन देने का लालच दिया गया था. साथ ही, स्टोरी डालकर भी इस प्रचार को बढ़ावा दिया गया. आपको बता दें कि एडीजी मेरठ जोन का इंस्टाग्राम अकाउंट वह ही खुद ही इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें 2048 फॉलोवर्स भी हैं. रोज एडीजी मेरठ का गुड वर्क इसमें पोस्ट किया जाता था.

    एडीजी मेरठ का इंस्टा अकाउंट हुआ हैक

    इस घटना के बाद मेरठ पुलिस की साइबर टीम अलर्ट हो गई है. अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हैकर को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसा माना जा सकता है कि एडीजी मेरठ जोन की सोशल मीडिया टीम की लापरवाही के कारण यह घटना हुई. आशंका जताई जा रही है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या फिशिंग ईमेल के जरिए यह हैकिंग की गई होगी.

     ADG Of Meerut Distributed Bitcoin For Free – साइबर एक्सपर्ट आर्य त्यागी के अनुसार, अगर इंस्टाग्राम अकाउंट में टू स्टेप ऑथेंटिकेशन (2FA) पहले से सक्षम होता, तो इस तरह की हैकिंग को रोका जा सकता था. 2FA एक अतिरिक्त सुरक्षा स्तर प्रदान करता है, जिससे लॉगिन के लिए पासवर्ड के साथ-साथ OTP या अन्य वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है.

    आईये जानते हैं हैकिंग से बचने के उपाय

    सोशल मीडिया हैकिंग की घटनाओं से बचने के लिए साइबर एक्सपर्ट्स कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं.

    1. किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें चाहे वह ईमेल, व्हाट्सएप, या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आया हो.
    2. अनजान लोगों से बातचीत से बचें- अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके अकाउंट को एडिट करने या जानकारी मांगने का अनुरोध करता है, तो सतर्क रहें.
    3. मजबूत पासवर्ड रखें- पासवर्ड में विशेष वर्ण (special characters), अंक (numbers) और अक्षर (alphabets) शामिल करने चाहिए.
    4. टू स्टेप ऑथेंटिकेशन (2FA) को हमेशा सक्षम रखें- इससे लॉगिन के समय OTP या अन्य वेरिफिकेशन की आवश्यकता होगी, जिससे सुरक्षा मजबूत होगी.
    5. अकाउंट लॉगिन अलर्ट्स को ऑन रखें ताकि किसी अनधिकृत डिवाइस से लॉगिन का तुरंत पता चल सके.
    अकाउंट रिकवर करने में जुटा विभाग

    इस मामले में जब एडीजी मेरठ जोन डी.के ठाकुर से जब बात की गई तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि मैं चेक करवाता हू. हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। एडीजी मेरठ जोन का अकाउंट फिलहाल 7 घंटों बाद रिकवर कर लिया गया है। साथ ही साइबर सेल हैकर की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.