मुंबई : मुंबई के बांद्रा में समुद्र तट के पास अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट उनकी आत्महत्या के बाद कोई खरीदने को तैयार नहीं था। पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री अदा शर्मा फ्लैट लेने की बात चल रही थी। अब आखिरकार उन्होंने खुद इस बारे में खुलासा किया है कि वह 4 महीने (Adah Sharma Shifts Into Sushant Singh Flat) पहले सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट हो गईं हैं।
इसे भी पढ़ें – ‘श्रीमद रामायण’ में दिखायी जायेगी रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की कहानी
मीडिया को दिए इंटरव्यू में अदा शर्मा ने कहा, “मैं चार महीने पहले बांद्रा के मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थी। उसके बाद एक के बाद एक अपनी फिल्मों ‘बस्तर’ और फिर ‘द केरल स्टोरी’ की ओटीटी रिलीज में व्यस्त थी। उसके बाद मैं कुछ दिनों के लिए मथुरा में रही।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं अपनी पूरी जिंदगी पाली हिल के एक ही घर में रही हूं और यह पहली बार है जब मैं वहां से बाहर निकली हूं। यह जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है। केरल और मुंबई में हमारे घर पेड़ों से घिरे हुए हैं और हम पक्षियों और गिलहरियों को खाना खिलाते थे। इसलिए मैं एक सुंदर दृश्य वाला घर चाहती थी और जहां मैं पक्षियों को खाना खिला सकूं। मैंने कभी नहीं सोचा कि लोग क्या कहेंगे और हमेशा अपने दिल की सुनती हूं। इसलिए मुझे इस फ्लैट में शिफ्ट होने को लेकर कोई संदेह नहीं था।”
इसे भी पढ़ें – अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ का नया पोस्टर रिलीज
Adah Sharma Shifts Into Sushant Singh Flat – अदा शर्मा ने सुशांत का घर 5 साल के लिए किराए पर लिया है। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में एक समझौता किया था। सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून, 2020 को कोविड काल के दौरान इसी फ्लैट में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद बॉलीवुड में भारी उथल-पुथल मच गई।

