लॉस एंजेलिस : ‘टाइटैनिक’ और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर और पुरस्कृत फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले मशहूर अभिनेता बर्नार्ड हिल का निधन हो गया है। उन्होंने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बर्नार्ड हिल की मौत ने उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेत्री (Actor Bernard Hill Dies) और बर्नार्ड हिल की सह-कलाकार बारबरा डिक्सन ने उनकी मौत की जानकारी साझा की है।
इसे भी पढ़ें – एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने अपकमिंग फिल्म बारह बाय बारह को लेकर जताई खुशी
अभिनेत्री बारबरा ने ट्वीट किया, ‘बड़े दुख के साथ मैं बर्नार्ड हिल के निधन की सूचना दे रही हूं। वर्ष 1974 में हमने विली रसेल के शो ‘जॉन पॉल जॉर्ज रिंगो एंड बर्ट’ में साथ काम किया था। वह एक अद्भुत अभिनेता थे, उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
Actor Bernard Hill Dies – बर्नार्ड हिल की मौत का सही कारण समझ नहीं आ सका। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार बर्नार्ड हिल की मौत रविवार, 5 मई को हुई। बर्नार्ड हिल के निधन पर उनके फैंसों ने भी शोक जताया है। कई यूजर्स उनकी एक्टिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उल्लेख किया है कि वह अभिनय की बारीकियों को कैसे जानते थे।
इसे भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर कम ही नजर आती हैं शोभिता धुलिपाला, एक्ट्रेस ने शेयर की वजह
उल्लेखनीय है कि बर्नार्ड ने 1997 की ऑस्कर विजेता फिल्म टाइटैनिक में कैप्टन एडवर्ड स्मिथ की भूमिका निभाई, जिसमें केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अभिनय किया था। इस रोल के लिए उन्हें आज भी सराहा जाता है। उन्होंने ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ में किंग थियोडेन का किरदार निभाया था। बर्नार्ड ने कई टीवी शो में भी काम किया है। उन्होंने