Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युवा
    • मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहानी
    • CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट
    • सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी
    • Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग
    • CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग
    • एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप
    • Jabalpur Crime: जबलपुर में ‘नकली परिवार’ का बड़ा खेल, गढ़ा धन दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र से ठगे 60 लाख रुपये
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, April 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों का एक्शन… कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर मुठभेड़ में 20 नक्सली ढेर

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों का एक्शन… कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर मुठभेड़ में 20 नक्सली ढेर

    May 7, 2025 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है, जहां सुरक्षाबलों ने तड़के मुठभेड़ (action of security forces in Bijapur) में 20 नक्सलियों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है.

    action of security forces in Bijapur – इस ऑपरेशन पर दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने नजर बनाई हुई है. वहीं छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी.सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ये ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से जारी है. डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ, एसटीएफ के बहादुर जवान लगातार नक्सलियों को जवाब दे रहे हैं, जो इस ऑपरेशन में शामिल हैं.

    अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन

    इस ऑपरेशन को अब तक का छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में शुरू की गई सबसे बड़ी आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों में से एक कहे जाने वाले चल रहे ऑपरेशन संकल्प में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), राज्य पुलिस की सभी यूनिट, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी स्पेशल यूनिट कोबरा समेत कई यूनिट के लगभग 24,000 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं.

    14 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    नक्सलियों को मार गिराए जाने के बाद भी ये ऑपरेशन थमा नहीं है. बताया जा रहा है कि अभी भी कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर फायरिंग हो रही है. इसमें नक्सलियों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. इसके अलावा बस्तर में नक्सली खुद भी सरेंडर कर रहे हैं. बस्तर के 14 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. इनमें से 13 नक्सली बीजापुर के रहने वाले थे. इससे पहले 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में सरेंडर किया था.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट

    सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी

    Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग

    CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग

    एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप

    दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ का मतदान संपन्न, 17 पदों के लिए 64 उम्मीदवार; अब नतीजों का इंतजार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.