अलीगढ़ : एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे हाईवे पर फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने किन्नरों के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने (Act Of Eunuchs) उसे बेहोश करके उसका प्राइवेट पार्ट काटा है। फिर उसे मरने के लिए सड़क के किनारे फेंक दिया। जब उसे होश आया तो उसे पता चला कि आरोपियों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था और उसे काफी दर्द हो रहा था। जिसके बाद पीड़ित युवक ने जवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें – एक राष्‍ट्र-एक चुनाव : आम चुनाव के साथ उप्र विधानसभा चुनाव कराकर भी देख लें – अखिलेश

पीड़ित युवक भोला शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। वह पिछले 10 सालों से अलीगढ़ में कासिमपुर में रह रहा है और किन्नरों के साथ रहकर नाच गाने का काम करता है। वह 25 अगस्त को रामपुर से नारऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बुलेरो गाड़ी आई और उसे पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी के अंदर दूसरे गुट के किन्नर चवन्नी, अनीता, मुस्कान, शिवम, सिमरन और गायत्री देवी मौजूद थे। उन्होंने पहले उसके साथ मार पीट की और फिर जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।

इसे भी पढ़ें – सपा केवल पीडीए की बात करती है, हमने काम किया : योगी आदित्यनाथ

Act Of Eunuchs – पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसे 31 अगस्त को होश आया तो वह जवां बाईपास पर पड़ा हुआ था। उठने के बाद उसे पेशाब आया तो वह पेशाब करने गया। तब उसे पता चला कि उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। जिसके बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि उसका किन्नरों के दूसरे गुट के साथ पहले से विवाद चल रहा है। वह दूसरे गुट के साथ रहता है और आरोपी दूसरे गुट के हैं। सीओ थर्ड अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किन्नरों के गुट में पहले से ही सीमा विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते दोनों गुट पहले भी कई बार आमने सामने आ चुके हैं। एक गुट ने दूसरे गुट पर पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना चल रही है।

Share.
Exit mobile version