उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भारी बवाल और पत्थरबाजी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. हापुड़ के धौलाना में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के दौरान पथराव होने के बाद भारी बवाल हो गया है. इस घटना में कई लोग घायल हुए है. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. चादेहरा गांव में हुई इस घटना के बाद जिले के (Hapur Violence) आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
Hapur Violence – जानकारी के मुताबिक, हापुड़ जिले के धौराना इलाके के देहरा गावं में महाराणा प्रताप की शोभा यात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान भारी बवाल हो गया. देखते ही देखते लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में की लोग घायल हुए हैं, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है, मौके पर भारी पुलिस फोर्स और कई आलाधिकारी मौजूद हैं.
गुटखा खरीदने को लेकर बवाल
घटना के बाद कई थानो की फोर्स भी मौके पर तैनात की गई है. जानकारी के अनुसार, गुटखा खरीदने को लेकर पथराल हो गया. पथराव ने कई दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. मारपीट मे कई लोग घायल हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तनाव को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील किया गया.
