नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक के बाद एक नेता कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। अब आप पार्षद अंकुश नारंग पर मध्य जिला के रंजीत नगर थाने में पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले, बुधवार को कोर्ट ने आप के ही (Accused Of Molesting Minor Girl) विधायक प्रकाश जारवाल को डॉक्टर की आत्महत्या मामले में दोषी ठहराया था।
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : 780 बुजुर्गों को लेकर 92वीं ट्रेन दिल्ली से द्वारकाधीश के लिए रवाना
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त के अनुसार, बुधवार देर शाम रंजित नगर थाने में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के संबंध में कुछ लोग एफआईआर करवाने के लिए पहुंचे।शिकायतकर्ता ने आम आदमी पार्टी के पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र के रंजीत नगर से पार्षद अंकुश नारंग पर छेड़छाड़, अभद्रता समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत पर रंजित नगर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त के अनुसार, आप पार्षद अंकुश नारंग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 354, 506, 509, 34 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा आठवां समन
Accused Of Molesting Minor Girl – शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद ने उन्हें एससी एसटी के केस में फंसाने की भी धमकी दी है। बता दें, पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र के रंजीत नगर वार्ड से अंकुश नारंग आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं। पार्षद अंकुश नारंग का विवादों से पुराना नाता रहा है। पहले भी कई निगम के अधिकारियों ने उनके खिलाफ डराने धमकाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आप पार्षद के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

