Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में मामला दर्ज
    • Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी ‘रमन’ की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसायिक इस्तेमाल पर जताई नाराजगी
    • Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन
    • Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सामने बिखरीं खुशियां
    • Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से जड़े ताबड़तोड़ रन
    • Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यों खास है ये इवेंट?
    • Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
    • Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क्या होगा फायदा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, June 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » मसूरी में हादसा, स्कूल के स्वीमिंग पुल में डूबकर छात्र की मौत; जांच के आदेश

    मसूरी में हादसा, स्कूल के स्वीमिंग पुल में डूबकर छात्र की मौत; जांच के आदेश

    March 18, 2025 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड में मसूरी के स्कूल में एक बच्चे के डूबने का मामला गहराने लगा है. इस घटना पर बाल आयोग ने संज्ञान लेते हुए देहरादून के डीएम, एसएसपी सीएमओ और शिक्षा अधिकारी से जवाब (accident in Mussoorie) तलब की है. पूछा है कि 15 मार्च को छुट्टी के बावजूद यह स्कूल कैसे खुला था. खुला भी था तो स्वीमिंग पूल में लाइफ गार्ड और सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे. घटना मसूरी के वाइनबर्ग एलन स्कूल में 15 मार्च को पर्वतीय होली के दिन का है. बाल आयोग के तेवर को देखते हुए डीएम एसएसपी ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    accident in Mussoorie – जानकारी के मुताबिक छुट्टी के बावजूद 15 मार्च को स्कूल खुला हुआ था. इस दौरान कुछ बच्चे स्वीमिंग पूल में नहा भी रहे थे. बताया जा रहा है कि उस समय स्वीमिंग पूल के पास ना तो लाइफ गार्ड की तैनाती थी, और ना ही कोई अन्य सुरक्षा इंतजाम थे. ऐसे में स्कूल का छात्र जब अचानक गहरे पानी में चला गया तो उसे समय रहते मदद नहीं मिल पायी. इसके चलते डूबने से उसकी मौत हो गई थी.मामले पर संज्ञान लेते हुए बाल आयोग की चेयरपर्सन डॉ. गीता खन्ना ने देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में एक स्पेशल मेडिकल टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं.

    होली के दिन क्यों खुला था स्कूल?

    ये टीम स्कूल में जाकर बच्चे के डूबने की वजह पता करेगी. इस दौरान यह टीम पता करने की कोशिश करेगी कि स्वीमिंग पूल के पास कोई सुरक्षा कर्मी, लाइफ गार्ड् आदि की तैनाती थी कि नहीं. इसके अलावा वहां उपलब्ध प्राथमिक उपचार और अन्य राहत सामग्रियों की भी जांच करेगी. जानकारी के मुताबिक बाल आयोग ने डीएम एसएसपी को जारी निर्देश में पूछा है कि 15 तारीख को पर्वतीय होली थी. इसलिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था. बावजूद इसके स्कूल क्यों खुला था?

    पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

    उत्तराखंड के स्कूलों में बच्चों के डूबने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले हल्द्वानी के एक स्कूल में एक छात्र की डूबने से मौत हो गई थी. यह घटना पिछले साल की है. इसमें स्कूल से भेजे एक टूर के दौरान बरेली के वाटर पार्क में एक छात्र की डूबने से मौत हो गई थी. उस घटना के बाद ही बाल आयोग ने शिक्षा और पर्यटन विभाग को सभी एडवेंचर स्पोर्ट्स पार्क और स्कूलों में कम से कम 30 फीसदी कर्मचारियों को सीपीआर का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए थे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

    Uttarakhand Accident News : टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा; नींद की झपकी आने से खाई में गिरी कार

    ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना

    परीक्षा में नकल रोकने पर शिक्षकों के साथ मारपीट; राजकीय पॉलिटेक्निक में शिक्षकों का प्रदर्शन

    उत्तरकाशी में ट्रेकर के लापता होने पर गाइड और मैनेजर हिरासत में; ट्रेकिंग एजेंसी का लाइसेंस होगा रद्द

    अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्रीनाथ में उमड़ा भक्तों का सैलाब

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.