रांची : एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के बेड़ो थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. श्याम नंदन पासवान एक ट्रक के मालिक से (policeman caught taking bribe) जांच प्रतिवेदन भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें – रांची में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए आदिवासी खिलाड़ी की चयन प्रक्रिया शुरू
झारखंड पुलिस के एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा बेड़ो थाना के दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ थाने में ही गिरफ्तार किया गया है. एंटी करप्शन ब्यूरो ने बताया गया है कि वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की ओर से दर्ज यह पहला ट्रैप केस है, जिसमें बेड़ो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है.
इसे भी पढ़ें – महिला की हत्या कर शव को जेसीबी से दफनाने वाले पति और प्रेमिका ने किया सरेंडर!
policeman caught taking bribe – शिकायतकर्ता ने एसीबी, रांची में लिखित परिवाद दिया कि बेड़ो थाना, रांची के पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान उनके चौदह चक्के वाले ट्रक की एमवीआई जांच रिपोर्ट ( फिटनेस जांच) भेजने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं. परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन आरोपी अधिकारी बार-बार फोन कर उसे थाना बुला रहे थे और पैसा नहीं देने पर काम लंबित रखने की धमकी दे रहे थे.
