Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों का पूरा ब्रेकअप
    • मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! ‘फंड खत्म, तो अधिकार खत्म’, कहा- यह राज्यों और मजदूरों के हितों पर सीधा वार
    • राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- ‘यह लोकतंत्र के लिए घातक’, जानें क्या है वह सुधार जिस पर मचा बवाल
    • 4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- ‘ये सब गैर-BJP समर्थक’, क्या BJP को होगा नुकसान?
    • बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक यात्रा
    • मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी सरकार को दी अहम नसीहत, क्या है थरूर का पूरा स्टैंड?
    • UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन
    • जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, December 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » “वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट संगोष्ठी- 2022” का हुआ उद्घाटन, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया सम्बोधित

    “वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट संगोष्ठी- 2022” का हुआ उद्घाटन, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया सम्बोधित

    October 13, 2022 देश 4 Mins Read
    ABP Sangosthi
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में तीन दिवसीय “विश्व डोपिंग रोधी संस्था-वाडा (ABP Sangosthi) एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) संगोष्ठी- 2022” के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय खेल सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी की महानिदेशक सुश्री रितु सेन, (एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट) विश्व डोपिंग रोधी संस्था के एसोसिएट निदेशक, डॉ. रीड ऐकिन, विश्व डोपिंग रोधी संस्था के एशिया/ओशिनिया कार्यालय के निदेशक श्री काजुगिरो हयाशी और विश्व डोपिंग रोधी संस्था के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. नॉर्बर्ट बॉम भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का बेतुका बयान, ‘बकरी ईद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे’

    इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार एबीपी संगोष्ठी का आयोजन करना हमारे लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि हम अपनी आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक खेल परिदृश्य में लगातार नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। श्री ठाकुर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट डोपिंग रोधी प्रक्रिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपकरण है और इससे संबंधित शोध दुनिया को न केवल खेल में डोपिंग का पता लगाने बल्कि उसे रोकने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संगोष्ठी न केवल एबीपी के विकास और मजबूती में बल्कि डोपिंग के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई में भी एक बड़ी और प्रमुख उपलब्धि सिद्ध होगी। केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रतिभागियों से जानकारी, उपकरण, अनुसंधान और विशेषज्ञता से सुसज्जित करने के लिए इस अवसर का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह हमें अपने एथलीटों और पूरे खेल इकोसिस्टम को डोपिंग के खतरे से बचाने के लिए सशक्त बनाएगा। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह संगोष्ठी हमें भारत में डोपिंग रोधी कार्यक्रम को मजबूत करने में सक्षम बनाएगी।

    इसे भी पढ़ें – कर्नाटक हिजाब मामले में आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का निर्णय, उडुपी के गवर्नमेंट पीयू कॉलेज से शुरू हुआ था विवाद

    ABP Sangosthi – श्री ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अधिनियम, 2022 नामक डोपिंग रोधी अधिनियम बनाया है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि वैश्विक डोपिंग रोधी अभियान के लिए भारत की अडिग प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में हमारा दीर्घकालिक लक्ष्य रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि यह अधिनियम देश में सभी स्तरों पर स्वच्छ खेल के लिए भारत सरकार के दृढ़ संकल्प की अभिव्यक्ति है। श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले एक वर्ष में हमने विश्व डोपिंग रोधी संस्था (वाडा) में अपना योगदान बढ़ाया है और हमारा देश इस दिशा में एशिया में सर्वाधिक योगदान देने वालों में चौथे नम्बर पर है। उन्होंने कहा कि हम यूनेस्को के स्वैच्छिक कोष में भी एक प्रमुख योगदानकर्ता हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रतिबंधित पदार्थों के साथ पोषक तत्वों की खुराक के सेवन के कारण हमारे एथलीटों को अनजाने में डोपिंग का शिकार बनने से बचाने के लिए नाडा, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के साथ सहयोग कर रहा है।”केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिव्यांग एथलीटों के लिए समावेशी संपर्क सामग्री विकसित की गई है। सीखने के लिए सार्वभौमिक डिजाइन (यूडीएल) के सिद्धांतों पर सांकेतिक भाषा में डोपिंग रोधी शिक्षा मॉड्यूल न केवल भारत में बल्कि दुनिया में कहीं भी दिव्यांग एथलीटों के लिए उपयोगी है। नाडा इंडिया इन संसाधनों को एशिया के अन्य देशों की डोपिंग रोधी संस्थाओं-नाडो के साथ साझा कर रहा है।

    इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में कानून का शासन नहीं, बल्कि शासक का कानून है – धनखड़

    इस संगोष्ठी में चर्चा के मुख्य विषय एबीपी के साथ हालिया रुझान, सफलताएं और चुनौतियां, मादक पदार्थों के मॉड्यूल को प्रभावित करने वाले कन्फ्यूजिंग फैक्टर का प्रबंधन, एबीपी के लिए रणनीतिक परीक्षण विकसित करना आदि होंगे और वाडा को खेलों में डोपिंग के इस्तेमाल के बारे में पता लगाने और उसके उन्मूलन की दिशा में एपीएमयू के माध्यम से काम करने में मदद मिलेगी।पहली वाडा एबीपी संगोष्ठी नवंबर 2015 में दोहा, कतर में डोपिंग रोधी प्रयोगशाला कतर (एडीएलक्यू) द्वारा आयोजित की गई थी। दूसरी वाडा एबीपी संगोष्ठी का आयोजन इटालियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन (एफएमएसआई) द्वारा 2018 में रोम, इटली में की गई थी। यह तीसरी वाडा एबीपी संगोष्ठी है और पहली बार भारत में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में 56 देशों के दो सौ से अधिक प्रतिभागी, वाडा के अधिकारी, विभिन्न राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठनों, एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाइयों (एपीएमयू) और वाडा से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का बड़ा हमला! ‘फंड खत्म, तो अधिकार खत्म’, कहा- यह राज्यों और मजदूरों के हितों पर सीधा वार

    राज्यसभा में भड़के सुरजेवाला! चुनाव सुधार पर BJP को घेरा, बोले- ‘यह लोकतंत्र के लिए घातक’, जानें क्या है वह सुधार जिस पर मचा बवाल

    बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक यात्रा

    मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी सरकार को दी अहम नसीहत, क्या है थरूर का पूरा स्टैंड?

    BJP की ‘युवा’ रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधिक नए अध्यक्ष 55 से कम उम्र के, क्या है 2029 की तैयारी?

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला! SC में सुनवाई टली, पत्नी ने कानूनी रूप से दी है चुनौती, क्या उन्हें मिलेगी राहत? अगली तारीख पर सबकी निगाहें

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.