Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अभिषेक पाठक की तूफानी सेंचुरी, बुंदेलखंड ने जबलपुर को चटाई धूल

    अभिषेक पाठक की तूफानी सेंचुरी, बुंदेलखंड ने जबलपुर को चटाई धूल

    June 22, 2025 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश लीग 2025 के 18वें मैच में बुंदेलखंड बुल्स ने जबलपुर रॉयल लायंस को 19 रन से हरा दिया है. पांच मैचों में यह बुंदेलखंड की दूसरी जीत है और अब उनके पास चार अंक हैं. दूसरी ओर छह मैचों में तीसरी हार के बाद जबलपुर के पास अब पांच अंक हैं. यहां से जबलपुर के लिए शीर्ष चार में समाप्त करना काफी मुश्किल हो गया है. पहले (Abhishek Pathak’s stormy century) बल्लेबाजी करते हुए बुंदेलखंड ने 246/6 का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में जबलपुर 227 पर सिमट गई.

    Abhishek Pathak’s stormy century – बुंदेलखंड ने अभिषेक पाठक के दम पर आक्रामक शुरुआत की थी और पहले छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 98 रन बनाए थे. अभिषेक ने केवल 14 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया. पचासा पूरा करने के बाद भी वह रुके नहीं और उन्होंने केवल 33 गेंदों में ही अपना शतक भी पूरा कर लिया. बुंदेलखंड ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाठक के रूप में पहला विकेट 178 के स्कोर पर गंवाया.

    अभिषेक पाठक की तूफानी बल्लेबाजी

    अभिषेक पाठक ने केवल 48 गेंदों में 133 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और 15 छक्के शामिल रहे. दूसरे ओपनर करन ताहिलयानी ने भी 32 गेंदों में 45 रन बनाए. इसके बाद कप्तान हर्ष गवली ने केवल 22 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को 250 के करीब पहुंचाया. जबलपुर के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पंकज पटेल ने चार ओवर में 31 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार विकेट चटकाए.

    शुरुआत में ही बिखर गई जबलपुर टीम

    लक्ष्य का पीछा करते हुए जबलपुर ने केवल नौ के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था. इसके बाद देखते ही देखते 46 के स्कोर पर उन्होंने तीन विकेट खो दिए थे. अभिषेक भंडारी ने केवल 15 गेंदों में 33 रन बनाते हुए अपनी टीम की वापसी कराई. पावरप्ले में जबलपुर ने भी 77 रन बनाए थे. इसके बाद रितिक टाडा ने आक्रमण की जिम्मेदारी संभाली.

     .

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उज्जैन व्यापार मेले ने रचा इतिहास, 41 हजार से ज्यादा वाहन बिके; सरकार को मिला ₹206 करोड़ का राजस्व

    राजा रघुवंशी की मां बोलीं-मेरा बेटा लौट आया है, परिवार बच्चे के जन्म को मान रहा चमत्कार

    ‘घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और…’; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

    Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटका

    ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिकायत

    Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का ‘शक्ति प्रदर्शन’! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने 50 रुपये देकर पीछा छुड़ाया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.