Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस उठाना चाहती है किसानों के मसले का राजनीतिक लाभ : हरसुखिंदर सिंह

    कांग्रेस उठाना चाहती है किसानों के मसले का राजनीतिक लाभ : हरसुखिंदर सिंह

    March 2, 2024 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने पंजाब विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा किए गए हंगामे की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जानबूझकर राज्यपाल को विधानसभा को संबोधित नहीं करने दिया।

    इसे भी पढ़ें – पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, 15 मार्च तक चलेगा सत्र

    किसानों के मसले पर राजनीति कर रही कांग्रेस

    शुक्रवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता हरसुखिंदर सिंह बब्बी बादल ने कहा कि कांग्रेस नेता नाटक कर रहे हैं क्योंकि हर कोई जानता है कि कांग्रेस कभी भी किसान समर्थक पार्टी नहीं रही है। कांग्रेस सरकार ने आज तक किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा किसानों की चिंता करने का दावा करना हास्यास्पद है क्योंकि सत्ता में रहते हुए उन्होंने किसानों की भलाई के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा में जब दिवंगत आत्माओं, विशेषकर हमारे शहीद किसान शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, उस दौरान कांग्रेस नेता असंवेदनशीलता का परिचय दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहीद किसानों का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। उन्हें किसानों या कृषि क्षेत्र की कोई परवाह नहीं है। उन्हें केवल अपने वोटों की परवाह है।

    इसे भी पढ़ें – Punjab Police होगी और भी हाईटेक, CM मान 410 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

    कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया

    कांग्रेस सरकार ने इन किसानों के परिवारों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शुभकरण के मामले में FIR दर्ज कर उसे शहीद का दर्जा दिया, उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्यपाल को इसलिए अभिभाषण पढ़ने नहीं दिया। क्योंकि उससे पिछले 2 वर्षों की मान सरकार की उपलब्धियां थी, जो उनसे पच नहीं पा रही है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने केवल दो वर्षों में पंजाब के लिए इतना काम किया है जितना कांग्रेस ने पिछले 50 वर्षों में नहीं किया है। कांग्रेस नेताओं को पंजाब की प्रगति पच नहीं रही इसलिए उन्होंने हंगामा किया और राज्यपाल को बोलने नहीं दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    राजनीति के अखाड़े में उतरे ‘खेड़ी वाले बाबा’! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सियासी गलियारों में हलचल

    विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

    पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है – कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

    शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.