पंजाब में हाल ही में संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवा दिया है। प्रदेश के 580 गांवों में कराए गए सरपंच चुनावों में आप समर्थित उम्मीदवारों ने 261 सीटों पर जीत हासिल की है, जो कुल सीटों का लगभग 45 प्रतिशत है। यह जीत भगवंत मान सरकार (victory in gram panchayat elections) की जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और विकास कार्यों को दर्शाती है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराए गए इन चुनावों में आप की यह जीत सरकार की नीतियों और जनता के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक मानी जा रही है।

राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस ऐतिहासिक जीत पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनता का सरकार की ईमानदार और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव निष्पक्ष तरीके से होते हैं, तो जनता अपना फैसला साफ तौर पर देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में जो सुधार किए हैं, उसका लाभ अब गांवों तक पहुंच रहा है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी आप का जनाधार मजबूत हुआ है और लोगों ने पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताया है।

victory in gram panchayat elections – चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 580 गांवों में हुए इन चुनावों में कुल 100 वोटों से अधिक के अंतर से जीतने वाले उम्मीदवारों में आप समर्थित प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा रही। इनमें से 319 सीटों पर तो आप समर्थित उम्मीदवारों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से पराजित किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत केवल संख्या में नहीं, बल्कि जीत के अंतर में भी आप की मजबूती को दर्शाती है। विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को इन चुनावों में निराशाजनक परिणाम मिले हैं, जो उनकी घटती जनस्वीकार्यता को दर्शाता है।

 

Share.
Exit mobile version