दिलवालों का शहर कहा जाने वाला दिल्ली इस शहर में आए दिन अपराध के मामले सामने आ रहे हैं| कभी किसी का मर्डर तो कभी किसी का रेप और भी बहुत से अपराध| क्या अभी भी इस शहर को दिलवालों का शहर कहा जा सकता है| हाल ही में दिल्ली के सुल्तानपुरी से एक मामला सामने आया है| जहाँ दसवीं में पढ़ने वाले एक छात्र की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई हत्या करने वाला भी नाबालिग था और जिसकी हत्या हुई वह भी नाबालिग ही था| हमारे देश में युवाओं को देश का भविष्य कहा जाता है तो क्या हमारे युवा इस प्रकार से देश का भविष्य बनाएंगे|
आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार, उन्हें शनिवार शाम 7.50 बजे सूचना मिली कि सुल्तानपुरी के-सी-4 ब्लॉक में एक लड़के को चाकू मार दिया गया है| पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में लड़के का पता लगाया और पाया कि उसकी चाकू की चोट से मौत हो गई थी|
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
मृतक का नाम ऋतिक बताया जा रहा है| पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपित को हिरासत में लिया है जबकि बाकी हमलावरों की तलाश कर रही है| वारदात की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है|
इसे पढ़ें: मनीराम की गुत्थी पुलिस ने सुलझायी नरेला लूटकांड केस दो आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है ऋतिक अपने पूरे परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता था और उसी इलाके के स्कूल में 10 कक्षा की पढ़ाई करता था| परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह करीब चार बजे स्कूल से वापस आने के बाद घर पर ही था| रात में उसे दो लड़के बुलाने आए थे, इसके बाद वह उनके साथ चला गया था| कुछ देर के बाद उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि ऋतिक घायल है और उसे मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
पुलिस ने परिजनों से बताया कि ऋतिक का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था| झगड़े के दौरान ही उसके सीने में चाकू घोंप दिया गया| हिरासत में लिए गए हमलावर से पूछताछ में पता चला कि जन्माष्टमी के दिन उसका ऋतिक से झगड़ा हुआ था| झगड़े के दौरान उसकी पिटाई कर दी गई थी| ऐसे में वह ऋतिक से बदला लेना चाहता था| बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है|
Image source : Google