Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    • Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान
    • Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क
    • Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश
    • Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा
    • Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें
    • Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री
    • Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, May 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » एक ऐसा मंदिर जहां भगवान को चढ़ाई जाती है अफीम, नारकोटिक्स विभाग ने जब्त की 58 किलो अफीम

    एक ऐसा मंदिर जहां भगवान को चढ़ाई जाती है अफीम, नारकोटिक्स विभाग ने जब्त की 58 किलो अफीम

    February 14, 2025 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नीमच: एक ऐसा मंदिर है, जहां पर भक्त लाखों रूपए के अलावा मादक पदार्थ अफीम भी चढ़ाते हैं। कहा जाता है कि अफीम की फसल की अच्छी पैदावार के लिए भक्त मन्नतें मांगते है और मन्नत पूरी होने पर भगवान को अफीम का चढ़ावा लगाते है। नीमच जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूरी पर राजस्थान में स्थित श्री सांवलिया मंदिर के गृभगृह से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच ने 58 किलो अफीम जब्त की है, यह अफीम फैक्टरी में जमा करवा दी गई है। देशभर यह एक अनूठा मंदिर है, जहां पर ब्लैकगोल्ड कही जाने वाली अफीम भेंट करते है। नीमच, मंदसौर और राजस्थान के कुछ (narcotics department seized 58 kg opium) हिस्सों में अफीम की पैदावार होती है, अफीम की फसल नारकोटिक्स विभाग किसानों से लेता है, अगर बाहर इसकी खरीद-फरोख्त होती है तो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होता है और 20 साल तक की सजा होती है।

    श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम के अनुसार, गुरुवार दोपहर नारकोटिक्स विभाग की दो टीमों ने मंदिर पहुंचकर मंदिर प्रशासन के सहयोग से तहखाने में रखी अफीम को इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौला। करीब चार घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान मंदिर के गर्भगृह के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, ताकि कोई भी व्यक्ति वहां न आ सके। इसके बाद जब्त की गई 58 किलो अफीम को कागजी औपचारिकताओं के साथ नारकोटिक्स विभाग ने अपने कब्जे में लिया।

    narcotics department seized 58 kg opium – जानकारी के अनुसार, जब्त की गई अफीम नीमच स्थित नारकोटिक्स विभाग के अफीम कारखाने में सौंप दी गई है। यह अफीम कुछ सालों के दौरान एकत्रित हुई है, अब हर महीने नारकोटिक्स विभाग को सौंपी जाएगी। जब्त की गई अफीम की कीमत करीब एक करोड़ रूपए बताई जा रही है।

    पहले चरणामृत में अफीम मिलाने की परंपरा थी…

    पहले यहां चरणामृत में भी अफीम मिलाने की परंपरा थी, जिसे कुछ विशिष्ट श्रद्धालु ग्रहण करते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से अफीम के गलत इस्तेमाल की शिकायतें सामने आने लगी थी, जिसके चलते मंदिर प्रशासन ने इसे रोकने के लिए कदम उठाए। अब मंदिर में आने वाली अफीम को सुरक्षित रूप से गर्भगृह के नीचे बने तहखाने में रखा जाने लगा था।

    सांवलियाजी मंदिर में हर महिने दानपेटी में निकलते है करोड़ों रूपए

    श्री सांवलिया जी मंदिर का खजाना हर महीने खोला जाता है। हर महीने दो से तीन करोड़ रूपए दानपेटी से निकलते है। मान्यता है कि लोग अपनी कमाई का दस या पांच प्रतिशत का हिस्सा सांवलिया सेठ को चढ़ाते हैं। जुलाई महीने में तो दान का आंकड़ा सात करोड़ रूपए तक पहुंच गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Jabalpur News: जबलपुर में बड़ा हादसा; बरगी बांध में 40 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, रेस्क्यू जारी

    MP News: शादी समारोह में पूर्व मंत्री रामनिवास रावत का घेराव; वेतन के बकाएदारों ने 4 घंटे तक काटा हंगामा

    MP News: ‘मंत्री vs नौकरशाही’ की खुली जंग! जबलपुर में IAS अरविंद शाह और राकेश सिंह के बीच विवाद से गरमाई सियासत

    MP Government Appointments: मोहन सरकार की नियुक्तियों में सिंधिया और तोमर समर्थकों का दबदबा, जानें किसे मिला कौन सा पद

    MP Politics: सिंधिया समर्थकों की ‘बेचैनी’ और दिल्ली में ‘दरबार’! क्या नियुक्तियों के फेर में फंसा है पेंच?

    Shikhar Dhawan in Gwalior: ग्वालियर को मिली वर्ल्ड क्लास क्रिकेट सौगात; महाआर्यमन सिंधिया और शिखर धवन ने किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर का आगाज़

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.