आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच लगातार दूसरे दिन भी मुठभेड़ हुई. बुधवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में सात (swift attack on Naxalites) नक्सली मारे गए. एक दिन पहले इसी इलाके में छह माओवादी ढेर किए गए थे, जिनमें शीर्ष नक्सली कमांडर मादवी हिडमा भी शामिल था.
बुधवार को एडीजी (इंटेलिजेंस) महेश चंद्र लड्ढा ने कहा कि बुधवार को भी सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन जारी रखा. आज सुबह तक सात नक्सली मारे गए हैं. इनमें तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – बीमार होने के बावजूद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे थरूर! प्रधानमंत्री की तारीफ में कही ये बातें
अधिकारियों के मुताबिक बुधवार की मुठभेड़ मंगलवार के पहले एनकाउंटर वाले स्थान से लगभग सात किलोमीटर दूर हुई. सुबह करीब 7 बजे सुरक्षा बलों और छिपे हुए माओवादियों के बीच ताज़ा भिड़ंत शुरू हुई, जिसके बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज किया गया. एक मृत माओवादी की पहचान मेटुरी जोखा राव उर्फ ‘टेक शंकर’ के रूप में हुई.
swift attack on Naxalites – जोखा राव श्रीकाकुलम का निवासी था और लगभग 20 वर्षों से नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा. लगातार जारी सुरक्षा अभियानों के कारण उसका मूवमेंट सीमित हो गया था. वह हाल ही में दक्षिण भारत में संगठन को पुनर्जीवित करने के प्रयास में एक्टिव हुआ था, अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों से लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.

