रीवा : गुढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक पटाखा व्यपारी के घर पर अचानक से तेज ब्लास्ट हो गया. तेज धमाके के बाद घर में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पहुंच गई. टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ब्लास्ट के बाद (massive fire broke out) आगजनी की घटना में व्यापारी के घर का एक सदस्य और दो अन्य पड़ोसियों के साथ दमकल का एक कर्मचारी भी बुरी तरह से झुलस गया.
इसे भी पढ़ें – 652 करोड़ से ज्यादा की सौगातें देने आ रहे मुख्यमंत्री, मोहन यादव का आज सतना दौरा
ब्लास्ट के बाद पटाखा व्यपारी के घर पर लगी भीषण आग में घर का एक सदस्य बादल रजा खान बुरी तरह से झुलस गया. इसके अलावा कर्मचारी राहुल खान और रेसक्यू करने गए जाबिर खान सहित फायरमैन स्वदीप शुक्ला भी बुरी तरह झुलस गए. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस की टीम ने 2 घायलों को उपचार के लिए गुढ़ समुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा है. जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इसे भी पढ़ें – कितना भी बचो ढूंढकर मारेंगे! श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष को विदेश से मिली धमकी
massive fire broke out – ऐसा आरोप है कि मुताबिक व्यपारी के द्वारा घर की तीसरी मंजिल में स्थित पटाखा गोदाम में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था. उसी गोदाम के अंदर एक ड्रम में बिस्फोटक समाग्री रखी हुई थी. बताया गया की गुढ़ थाना क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कई ऐसी पटाखा दुकानें संचालित हो रही हैं. जिसमें अवैध रूप से पटाखा बनाने का कार्य भी धड़ल्ले से किया जाता है.

