भिलाई।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन (BJP MLA Rikesh Sen) ने मंच से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके (conspiracy is being hatched to murder me) खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और उनकी हत्या तक कराने की योजना बना रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक रिकेश सेन ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर कुछ लोग लगातार उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा उन्हें हत्या के झूठे मामलों में भी उलझाने की कोशिश की जा सकती है।
विधायक ने अपने संबोधन में भाजपा के ही पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव का नाम लेते हुए कहा कि उनके द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई है। रिकेश सेन के अनुसार जयप्रकाश यादव ने बताया कि विधायक के खिलाफ एक फाइल तैयार की गई है, जिसमें कथित रूप से कई ऐसे बिंदु शामिल हैं जिनके जरिए उनकी छवि खराब करने और उन्हें कानूनी मामलों में उलझाने की योजना का जिक्र है।
conspiracy is being hatched to murder me – विधायक के मुताबिक इस फाइल को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को सौंपे जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक हैं और राजनीतिक विरोध की मर्यादा को भी पार करती हैं।
