टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं रश्मि देसाई शो के खत्म होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में हैं| हाल ही में उन्होंने स्पॉट बॉय को इंटरव्यू दिया,जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर भी कई बातें कीं| एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है|
यहां तक कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के गाने ‘भुला दुंगा’ के सक्सेस पर एक्टर को काफी बधाइयां भी दी हैं| आपको बता दें कि बिग बॉस 13 के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई में जमकर लड़ाइयां हुई थीं|

रश्मि देसाई ने इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात करते हुए कहा,”हां,मेरे और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच मामला ठंडा हो चुका है| कोई परेशानी नहीं है|” इसके आगे उन्होंने कहा,”वास्तव में मैंने सिद्धार्थ और शहनाज को उनका गाना ‘भुला दुंगा’ देखने के बाद बधाइयां भी दी थीं|
इन्हे पढ़ें:- शिल्पा शेट्टी के बगीचे में बेंगन और हरी मिर्च
” इसके अलावा रश्मि देसाई से जब पूछा गया कि अगर वह सिद्धार्थ शुक्ला को एक पार्टी में देखती हैं तो क्या वह उनसे मिलना चाहेंगी| इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि हां क्यों नहीं. हम दोनों के बीच मामला बिल्कुल ठंडा हो चुका है|
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 13’ के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने एक टास्क के दौरान रश्मि देसाई को ऐसी लड़की कह दिया था,जिसे लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ था| इतना ही नहीं,रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला के ऊपर चाय भी फेंक दी थी|Coronavirus Lockdown में इस सुपरस्टार ने खोजी ‘सोशल डिस्टेंसिंग सेल्फ़ी’, बर्थडे पर किया शेयर
हालांकि,जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया,सिद्धार्थ और रश्मि के बीच चीजें संभलती चली गईं| बता दें कि बिग बॉस 13 से पहले रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला दिल से दिल तक शो में भी नजर आ चुके हैं,जहां दोनों की केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था|

