Tina Ambani Biography – Tina का जन्म 11 फरवरी, 1955 को मुंबई के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ था| ये हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं| टीना एक ऐसे गुजराती परिवार से आती है| टीना अम्बानी ने फिल्मो मे काम की शुरुआत टीना मुनीम के नाम से की थी|
1975 में एक अंतर्राष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद देवानंद साहब की नज़र टीना पर पड़ी। और ‘देस-परदेस’ फ़िल्म से 1978 में टीना ने फ़िल्म जगत में अपना पहला कदम रखा। टीना का फ़िल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था और न ही वो खुद फ़िल्मों में दिलचस्पी रखती थीं। मगर देवानंद जैसे महान अभिनेता का प्रस्ताव कोई कैसे ठुकरा सकता है। और फिर उनका फ़िल्मी सफ़र बड़े ही अच्छा मकाम हासिल किया यह जब तक चलता रहा कि वो कॉलेज अटेंड करने कैलिफ़ोर्निया नहीं गयीं। इस बीच उन्होंने 30-35 फ़िल्मों में काम किया जिनमें संजय दत्त के साथ ‘रॉकी’ सुपर हिट रही।
Tina Ambani Biography – आइये जानते है टीना मुनीम का फिल्मो का सफर
1987 मुकद्दर का फैसला
1986 समय की धारा
1986 भगवान दादा
1985 अलग अलग, युद्ध , आखिर क्यों? , बेवफ़ाई
1983 सौतन , बड़े दिल वाला, पु्कार, वान्टेड
1982 दीदार-ए-यार, सुराग, ये वादा रहा ,राजपूत
1981 रॉकी , हरजाई , खुदा कसम
1980 कर्ज़ टीना , मन पसन्द , लूटमार ,आप के दीवाने
1979 बातों बातों में
1978 देस परदेस
Tina Ambani की प्रेम कहानी में आए टि्वस्ट
Tina Ambani Biography – लव मैरिज करना कभी भी आसान नहीं होता है। यह बात टीना और अनिल से बेहतर कौन जान सकता है। खानदान बड़ा हुआ तो क्या हुआ, यहां भी मनपसंद शादी करने की इजाजत नहीं मिलती। अनिल और टीना दोनों ही गुजराती फैमिली से थे।जहां एक ओर टीना के घरवाले काफी खुले विचारों के थे तो वहीं अनिल का परिवार थोड़ा रूढ़िवादी था। इन दोनों की शादी उतनी आसानी से नहीं हुई जितना हम सोचते हैं। दो अजनबियों को मिलना, फिर प्यार होना, घरवालों की मनाही और तमाम उतार-चढ़ाव के बाद यह प्रेम कहानी अपनी मंजिल तक पहुंची|
ALSO READ THIS : https://currentnewsdainik.com/bigg-boss-season-13/
अनिल ने टीना को एक समारोह में देखा था। अनिल को टीना से पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था। टीना ने जो साड़ी पहनी थी, अनिल वही देखकर आकर्षित हो गए। इसकी मुख्य वजह भी थी कि टीना ने काले रंग की साड़ी पहनकर आईं थीं और पूरी पार्टी में वह इकलौती ऐसी थीं जो ब्लैक ड्रेस में थीं। यहाँ पर इन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। कुछ समय बाद अमेरिका के फिलाडेल्फिया में इन दोनों की दोबारा मुलाकात हुई। वहां पर एक व्यक्ति ने टीना और अनिल का परिचय करवाया, तब अनिल ने टीना से कहीं घूमने की बात की ।और टीना उस वक्त एक सुपर स्टार थीं, उनके पास इस तरह के ऑफर आते रहते थे। ऐसे में उन्होंने अनिल का यह प्रस्ताव ठुकरा दिया।
ऐसे शुरु हुई Tina Ambani की LOVE स्टोरी
कहते हैं कि जोड़ियां भगवान बनाता है। टीना ने अनिल का प्रस्ताव तो ठुकराया लेकिन इस कहानी का अंत नहीं था।1986 की बात है, टीना की एक भतीजी ने फिर से अनिल और टीना की मुलाकात करवाई। उस वक्त टीना किसी से मिलने का मन नहीं था लेकिन भतीजी के बार-बार कहने पर, टीना इस मीटिंग के लिए तैयार हो गईं। टीना को अनिल की सिंप्लिसिटी अच्छी लगी । उनको लगा कि अनिल काफी सच्चे और सीधे व्यक्ति है। इससे पहले टीना ने ज्यादातर फिल्म क्षेत्र मे जुड़े लोगों से बातचीत थी लेकिन अनिल गुजराती थेऔर दोनों ने गुजराती भाषा में बात की। बस यहीं से इस प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई।

परिवार राजी नहीं था
जब दो लोग प्यार करते हैं, तो सबकुछ उनके अनुसार हो ऐसा जरूरी नहीं है। टीना-अंबानी की इस प्रेम कहानी में टि्वस्ट आना बाकी थी। अनिल के परिवार को इन दोनों के प्यार की बढ़ती नजदीकियां पसंद नहीं आईं। अनिल के पैरेंट्स मानते थे कि फिल्म जगत से जुड़ी एक्ट्रेसेज आम लड़कियों से अलग होती हैं। इन्हें संस्कारों की समझ नहीं होती। अनिल ने अपनी बात मनवाने की काफी कोशिशें की, लेकिन अंबानी परिवार अपनी जिद पर अड़ा रहा। जिसके बाद अनिल और टीना के बीच करीब चार साल तक कोई बातचीत नहीं हुई। इस दौरान अनिल काफी निराश और गुमसुम रहने लगे थे, वह टीना को दिलो-जान से चाहते थे।
आखिर अनिल की जिद हुई पूरी
अंबानी परिवार अनिल के लिए एक अच्छी लड़की की तलाश कर रहा था। कई रिश्ते आए लेकिन अनिल ने शादी करने से इंकार कर दिया। अनिल सिर्फ टीना से ही शादी करना चाहते थे। आखिर में बेटे की जिद के आगे अंबानी परिवार को झुकना पड़ा और उन्होंने अनिल और टीना की शादी करने के लिए राजी हो गए। यह खबर सुनते ही अनिल ने तुरंत टीना को फोन कर वापस भारत आने की बात कही। उस वक्त टीना को लगा कि, उन्हें कहीं फिर से निराश न होना पड़े। इसलिए वह भारत आने का प्लॉन आगे बढ़ाती गई। ऐसा करते-करते करीब छह हफ्ते हो गए।
आखिर में अनिल ने टीना को कह ही दिया कि, अगर तुम कल नहीं आती हो तो मैं तुमसे फिर कभी बात नहीं करूंगा। बस फिर क्या टीना को भारत आना पड़ा। टीना के भारत आते ही अनिल उनके घर मिलने पहुंच गए। जहां उन्होंने घरवालों के सामने टीना को शादी का प्रस्ताव रख दिया। दोनों परिवारों ने इसकी रजामंदी दे दी और बड़े धूमधाम से यह शादी हुई। इस शादी में कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई
शादी के बाद Tina Ambani हुई ग्लैमर्स दुनिया से दूर
अब वह सिर्फ सलवार सूट या साड़ी में नजर आती है|वह कभी-कभी गाउन या मिनी ड्रैसेज में दिखती है। Tina Ambani अपना मेकअप और आउटफिट खुद ही पसंद करती है। खबरों की मानें तो साल 2008 में टीना के जन्मदिन पर अनिल ने उनके लिए एक लग्जरी याट खरीदी थी। इसका नाम टियान रखा गया था। आज भी फिल्म इंडस्ट्री मे उनका एक अलग वजूद है , जिसके लिए आज भी उन्हें सराहा जाता है।

