Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड
    • Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
    • Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती
    • Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग
    • Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार
    • Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज
    • Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश
    • Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राजस्थान में 450 रुपए में रसोई गैस देने का वादा, भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपना घोषणा पत्र किया जारी

    राजस्थान में 450 रुपए में रसोई गैस देने का वादा, भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपना घोषणा पत्र किया जारी

    November 16, 2023 राजस्थान 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जयपुर : राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के लिए गुरुवार को यहां अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां भाजपा मीडिया सेंटर में पार्टी के राजस्थान विधानसभा चुनाव संकल्प-पत्र का विमोचन किया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर शहर में (BJP Released Manifesto) एंटी रोमियो फोर्स तैयार की जाएगी और हर थाने में एक महिला डेस्क बनाई जाएगी।

    इसे भी पढ़ें – जाति जनगणना पर कांग्रेस और सपा में तकरार, भाजपा ने कसा तंज

    जिन किसानों की जमीन कुर्क हो गई है, उन्हें मुआवजा देने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी वहीं गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर बोनस देते हुए 2700 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदी जाएगी। छात्राओं को स्कूटी जैसी सुविधाएं देने का वादा किया गया है वहीं आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए 450 रुपए में रसोई गैस देने का वादा किया गया है। केजी से पीजी तक पढ़ाई निःशुल्क करने का वादा भी घोषणा पत्र में किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 12 हजार रुपए प्रतिवर्ष किया जायेगा।

    BJP Released Manifesto – मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत सभी लघु सीमांत, बटाईदार किसानों और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का वादा भी किया गया है। इसके अलावा 20 हजार करोड़ के साथ एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू किया जायेगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में छंटाई एवं ग्रेडिंग यूनिट, कोल्ड चेन चेम्बर्स, गोदाम, प्रोसेसिंग सेंटर आदि का निर्माण कियाजाएगा।

    इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी आज से झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर, रोड शो में हिस्सा लेंगे

    घोषणा पत्र में एमएसपी पर ज्वार एवं बाजरा की खरीद की व्यवस्था करने एवं श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थापना करने का वादा भी किया गया है। केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के वादे के साथ बाड़मेर, जालौर और जोधपुर अनार बेल्ट में नए प्रोसेसिंग क्लस्टर्स स्थापित करने, सौ करोड़ के निवेश के साथ ऊंट संरक्षण और विकास मिशन शुरू करने का वादा किया गया, जिसके तहत राज्य पशु ऊंट के पालन और संरक्षण के लिए किसानों को सहायता प्रदान की जायेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीडियो बनाकर किया सरेंडर का दावा

    ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और सिंबल किया फ्रीज

    रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप

    कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    PM मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योगी और राज्यपाल रहे मौजूद

    PM Narendra Modi 76th Birthday: 76 साल के हुए पीएम मोदी, अगले महीने सार्वजनिक जीवन के पूरे होंगे 25 साल

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.