Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अंबानी हाउस के बारे में सब जानते हैं, मगर क्या आपको पता है कितने करोड़ का है Adani House

    अंबानी हाउस के बारे में सब जानते हैं, मगर क्या आपको पता है कितने करोड़ का है Adani House

    November 6, 2023 करियर/जॉब्स 3 Mins Read
    Gautam Adani House
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Gautam Adani House: भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी और उनके घर एंटीलिया के बारे में तो आपने कई खबरें पढ़ीं होंगी और एंटीलिया के बारे में भला कौन नहीं जानता. इसका नाम दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार है. एंटीलिया की कई सारी डिटेल्स भी आपको पता होंगी. लेकिन क्या आपको देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी के घर के बारे में कुछ पता है? अगर आप भी इनके घर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको बताते हैं.

    $100 बिलियन की संपत्ति वाली लिस्ट में शामिल हैं गौतम अडानी

    ” बिजनेस टाइकून गौतम शांतिलाल अडानी हाल ही में एलोन मस्क, जेफ बेजोस के साथ $100 बिलियन की संपत्ति वाली लिस्ट में शामिल हुए हैं. गौतम अडानी ऐसे शख्स जो हमेशा बड़ा सोचते हैं. वह मुकेश अंबानी के साथ फोर्ब्स की 2022 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हुए हैं. इतना ही नहीं गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया ही नहीं दुनिया के भी तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. गौतम अडानी अपना ज़्यादातर वक्त आम तौर पर गुजरात के अहमदाबाद में ही बिताते हैं. अडानी ग्रुप का हेडक्वार्टर भी गुजरात की राजधानी गांधीनगर से कुछ ही दूरी पर बसे अहमदाबाद में है, और इसी शहर में ‘Adani House’ है. इसके अलावा कुछ साल पहले गौतम अडानी ने दिल्ली के लुटियन जोन में भी एक बंग्ला खरीदा था . वहीं सफदरजंग एनक्लेव में अडानी ग्रुप का एक गेस्ट हाउस भी है.

    अहमदाबाद के Adani House में क्या है खास?

    गौतम अडानी का अहमदाबाद में‘अडानी हाउस’ शहर के नवरंगपुरा इलाके में है. ये मीठाखली सर्किल के पास है. वैसे तो अडानी का ये घर शहर के काफी व्यस्त इलाके में है, लेकिन जब आप इसके पास पहुंचेंगे तो ये इलाका आपको काफी शांत नजर आएगा. इस घर (Gautam Adani House) में काफी खुली जगह छोड़ी गई है. इस घर में गौतम अडानी का एक पर्सनल ऑफिस भी है. यहीं पर वह अपनी पत्नी प्रीति अडानी और बच्चों के साथ रहते हैं. वैसे तो गौतम अडानी के इस घर की असली लागत के बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं मौजूद है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमदाबाद के इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमत 5300 से 7500 रुपए प्रति वर्ग फुट के बीच है. इस हिसाब से गौतम अडानी के घर का साइज देखते हुए इस संपत्ति की कीमत कई करोड़ रुपये में आंकी जाती है.

    400 करोड़ रुपए है बंगले की कीमत

    कुछ समय पहले गौतम अडानी ने दिल्ली के लुटियन जोन में एक बंगला भी खरीदा था. जो 3.4 एकड़ में फैला है और इसका बिल्ट-अप एरिया 25,000 वर्ग फुट है. गौतम अडानी से पहले इस बंगले का मालिकाना हक आदित्य एस्टेट्स के पास था. उनके दिवालिया होने के बाद एनसीएलटी की कार्रवाई के माध्यम से ये बंगला अडानी ने खरीद लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बंगले की कीमत 400 करोड़ रुपए थी. इसकी कीमत 265 करोड़ रुपए थी, जबकि 135 करोड़ रुपए उन्हें इसे लीज-होल्ड से फ्री-होल्ड प्रॉपर्टी कन्वर्ट कराने के लिए देने पड़े थे. उनका ये बंगला सुप्रीम कोर्ट के पास भगवान दास रोड पर है.

    इसे भी पढ़ें – Success Story: कभी केबल तार बनाने से की थी शुरुआत, आज खड़ी कर दी 75,000 करोड़ की कंपनी

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर्स हो रहे हैं शामिल

    Valentine’s Day Scam: वैलेंटाइन डे पर प्यार के नाम पर ‘लूट’! इन 3 ऑनलाइन स्कैम से रहें सावधान, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    माइक्रो एलईडी और मिनी एलईडी टीवी में क्या अंतर है? कौन सी तकनीक है सबसे बेस्ट

    1 फरवरी से बदल गए यूपीआई के नियम, Google Pay और PhonePe यूजर्स के लिए बड़ी खबर

    How to Stop Facebook Tracking: आपकी हर हरकत रिकॉर्ड कर रहा है फेसबुक! प्राइवेसी बचाने के लिए तुरंत बंद करें ये सेटिंग

    अब रोबोट तय करेंगे आपकी नौकरी! AI एजेंट्स ले रहे इंटरव्यू, काम के बदले सीधे देंगे पैसे

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.