Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 641 करोड़ का ‘ग्रीन पावर पंच’!नाभा पावर संग मान सरकार का क्लीन एनर्जी विज़न, 24×7 सस्ती बिजली और हज़ारों नौकरियां
    • पंजाब सरकार ने किया 5,000 करोड़ का ‘रौशन पंजाब’ मिशन शुरू: हर घर को मिलेगी चौबीसों घंटे बिजली
    • मान सरकार ने पंजाब को बनाया IT Hub ! Sify Infinit के ₹611 करोड़ के निवेश से डिजिटल युग में पंजाब ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
    • पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: टॉप्पन (जापान की पैकेजिंग कंपनी) करेगी ₹788 करोड़ का निवेश
    • LPU के ‘वन इंडिया फेस्ट’ में अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने की शिरकत, भारतीय सांस्कृतिक एकता का हुआ भव्य प्रदर्शन
    • खुशखबरी! लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त हुई जारी, तुरंत चेक करें अपना बैंक बैलेंस, क्या आपके खाते में आए पैसे?
    • दवा सुरक्षा को लेकर ड्रग विभाग सख्त: ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन एक्शन, कई दुकानों पर की कार्रवाई, दो को नोटिस थमाया
    • MP Weather: इस साल ‘कड़ाके की सर्दी’ का डबल अटैक? मानसून की तरह ठंड ने भी समय से पहले दी दस्तक, क्या है मौसम का नया मिजाज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, October 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » लवली को मिली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

    लवली को मिली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

    September 1, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Delhi Congress President
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली के अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को राज्य इकाई (Delhi Congress President) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 54 वर्षीय लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। लवली ने चौधरी अनिल कुमार का स्थान लिया है। अनिल कुमार ने मार्च 2020 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली में प्रबंधक की हत्या के मामले में एक युवक गिरफ्तार, अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी

    Delhi Congress President – दिसंबर, 2022 में हुए दिल्ली नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस को 250 सदस्यीय निगम में सिर्फ नौ सीटें मिली थीं, जबकि आम आदमी पार्टी 134 सीटों के साथ पहले और भारतीय जनता पार्टी 104 सीटें के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। निगम चुनाव में कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अनिल कुमार के स्थान पर किसी अन्य नेता को नियुक्त किए जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। पार्टी नेतृत्व ने हाल ही में दीपक बाबरिया को दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया था।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली मेट्रो की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे, दो लोग हिरासत में लिए गए

    शीला दीक्षित की सरकार में बतौर मंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाले लवली इससे पहले दिसंबर 2013 से फरवरी 2015 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लवली को कांग्रेस नेतृत्व ने ऐसे समय दिल्ली प्रदेश की कमान सौंपी है जब पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस को दिल्ली में हुए पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली। लवली पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर विधान सभा क्षेत्र से 1998 से 2013 तक लगातार विधायक रहे। वर्ष 2003 से 2013 तक शीला दीक्षित की सरकार में वह मंत्री रहे। उन्होंने शिक्षा, परिवहन, शहरी विकास और राजस्व जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिवाली-छठ की भीड़ से मिलेगी मुक्ति! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए रेलवे का ‘मेगा प्लान’ जारी

    इंटरनेशनल ऑपरेशन: गैंगस्टर राशिद केबलवाला अजरबैजान से दबोचा गया, हाशिम बाबा-लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी

    दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड की एंट्री: मौसम विभाग का अलर्ट, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से बदला मिजाज, यूपी में भी कनकनी शुरू

    दिल्ली से तय होगा बिहार का भविष्य? सियासी हलचल तेज, ‘कुरुक्षेत्र’ के नेताओं ने ‘इंद्रप्रस्थ’ में डाला डेरा

    बच्चों के लिए खतरनाक Coldrif सिरप दिल्ली में बैन, सरकार ने बिक्री पर लगाई तत्काल रोक

    ED के शिकंजे में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान: हाई कोर्ट में याचिका दायर, मुकदमा चलाने की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.