Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से सफदरजंग ले जाते समय हुई मौत
    • राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने ‘वीर भूमि’ पर अर्पित किए पुष्प
    • ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल का पलटवार
    • तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
    • उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत
    • प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नगर आयुक्त तलब
    • हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया इनकार
    • गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली में प्रबंधक की हत्या के मामले में एक युवक गिरफ्तार, अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी

    दिल्ली में प्रबंधक की हत्या के मामले में एक युवक गिरफ्तार, अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी

    August 31, 2023 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : उत्तर पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (One Murderer Arrested) के वरिष्ठ प्रबंधक की हत्या और उनके मामा को घायल करने के मामले में बृहस्पतिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला निवासी आरोपी बिलाल गनी (18) को बुधवार और बृहस्पतिवार के दरमियानी रात करीब दो बजे सिग्नेचर ब्रिज के पास से पकड़ा गया।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली मेट्रो की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे, दो लोग हिरासत में लिए गए

    हरप्रीत गिल (36) और उनके 32 वर्षीय मामा गोविंद सिंह को मंगलवार रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर सुभाष विहार इलाके में गोली मारी गई। गिल और सिंह दोनों बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। घटना के बाद अस्पताल ले जाए गए गिल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा कि गिल और सिंह दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे जब एक स्कूटर और मोटरसाइकिल पर सवार हमलावर आए और उन्हें रोकने के बाद गोलीबारी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिलाल गनी और उसके साथी मोहम्मद समीर (18), सोहेल (23), मोहम्मद जुनैद (23) और अदनान (19) भजनपुरा के उत्तरी घोंडा में पार्टी कर रहे थे।

     One Murderer Arrested – रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर वे सभी दो स्कूटरों पर सवार होने वहां से निकल गए। टिर्की ने बताया कि वे बीच में कई जगहों पर रुके भी और फिर एक संकरी गली में जाने लगे। इस गली से दो मोटरसाइकिल एक साथ नहीं गुजर सकती। दूसरी तरफ से गिल और सिंह आ रहे थे। रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इस पर गनी और उसके साथी आक्रामक हो गए तभी जुनैद ने सिंह को थप्पड़ मार दिया।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली सरकार के 12 कॉलेजों में समय पर नहीं मिली सैलरी : डूटा अध्यक्ष

    टिर्की ने बताया इसी दौरान समीर ने उनके सिर पर गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान हो पाई। टिर्की ने कहा बताया कि बिलाल गनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, भजनपुरा में वेल्डिंग की दुकान पर काम करने वाला गनी रविवार को ही 18 वर्ष का हुआ है। वह 2022 में भजनपुरा में एक हत्या और एक डकैती मामले में भी आरोपी रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से सफदरजंग ले जाते समय हुई मौत

    दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार को हरी झंडी

    छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस लाठीचार्ज की जांच: सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जस्टिस सुभाष रेड्डी कमेटी, नाबालिगों को रिहा करने का आदेश

    दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-झारखंड में आंधी-तूफान की चेतावनी; जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

    BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग: नालसार विवाद पर वकीलों का विरोध प्रदर्शन, CJI की फटकार के बाद भी बवाल

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.