Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला ‘प्रगति’ रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी
    • दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा; CTI ने की तारीख बदलने की मांग
    • केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नितिन गडकरी ने E20 विरोध को बताया पेड कैंपेन
    • प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के पास मिला
    • CM डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन, नलखेड़ा में बगलामुखी लोक का भी शुभारंभ
    • CM रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में किया नए भवनों का उद्घाटन, दिल्ली में लगेंगे 1 लाख स्मार्ट कैमरे और स्ट्रीट लाइट
    • अमेरिका के ग्रेटर ह्यूस्टन में गूंजेगी सनातन संस्कृति, पंडोखर धाम और नीम करौली बाबा का बनेगा भव्य मंदिर
    • इंदौर में पानी की बर्बादी पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, बोरिंग और नर्मदा जल से फर्श धोने पर लगा 2000 रुपये का जुर्माना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » स्टार नाइट कंसर्ट के दौरान नशे में धुत हुड़दंगियों ने जूनियर डॉक्टरों से की मारपीट, छात्राओं से छेड़छाड़

    स्टार नाइट कंसर्ट के दौरान नशे में धुत हुड़दंगियों ने जूनियर डॉक्टरों से की मारपीट, छात्राओं से छेड़छाड़

    October 27, 2026 पंजाब 2 Mins Read
    AIIMS Bathinda Controversy
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बठिंडा: पंजाब के प्रतिष्ठित एम्स बठिंडा संस्थान में गत रात्रि आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आरोहा स्टार नाइट’ के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था की पोल खोलने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां संगीत संध्या के दौरान कुछ नशाखोर और उपद्रवी तत्वों ने न केवल जमकर हुड़दंग मचाया, बल्कि ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टरों के साथ (AIIMS Bathinda Controversy) बेरहमी से मारपीट की और कार्यक्रम में शामिल छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की।

    AIIMS Bathinda Controversy – पीड़ित छात्राओं और डॉक्टरों द्वारा एम्स के डीन को सौंपी गई लिखित शिकायत में यह खुलासा हुआ है कि जब एक छात्रा ने इस अभद्रता का कड़ा विरोध किया, तो उपद्रवियों ने उसके साथ मारपीट की, उसका चश्मा तोड़ डाला और उसका गला दबाकर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके अलावा, एक अन्य छात्र ने भी शिकायत दर्ज कराई है कि उसे गंदी-गंदी गालियां दी गईं और हॉस्टल में आकर दोबारा जान से मारने की धमकी दी गई।

    यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप 

    इस लिखित शिकायत में ट्रॉमा विभाग के एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने यह भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि कॉन्सर्ट के दौरान छात्राओं को लगातार अनुचित तरीके से छुआ गया और उनका यौन उत्पीड़न किया गया। विरोध करने के बावजूद जब ये हरकतें बंद नहीं हुईं और छात्राओं ने आपत्ति जताई, तो उनके साथ सरेआम दुर्व्यवहार किया गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि संकट की इस घड़ी में जब पीड़ित छात्रों ने वहां तैनात बाउंसरों और निजी सुरक्षाकर्मियों से मदद की गुहार लगाई, तो किसी ने भी उनकी सहायता नहीं की, जिसके बाद मजबूर होकर छात्रों को सीधे पुलिस से संपर्क करना पड़ा।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    खन्ना के ‘सुखना नशा मुक्ति केंद्र’ पर इनकम टैक्स की बड़ी रेड, हवाला और टैक्स चोरी के एंगल से जांच

    Samastipur Murder Case: बिहार के समस्तीपुर में स्वर्ण व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, दलसिंहसराय में सनसनी

    गोंदिया में गांजा तस्करी का अनोखा तरीका बेनकाब, शरीर पर पैकेट बांधकर घूम रहे तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

    समस्तीपुर में दिवंगत पूर्व मंत्री गजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी पर हमला, घर में सो रही उर्मिला सिन्हा को किया जख्मी

    परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सुखबीर बादल ने AAP के चुनाव चिह्न ‘झाड़ू’ जलाने के प्रदर्शन का किया समर्थन

    लुधियाना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन, पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में पीरूबंदा में ताबड़तोड़ सर्च

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.