क्राइस्टचर्च: भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर रोमांचक टक्कर देखने को मिलने वाली है। इसी मैदान पर पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब शनिवार, 24 अक्टूबर को हेगले ओवल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले पहले भारतीय टीम ने शुक्रवार को (IND vs NZ) नेट्स पर जमकर पसीना बहाया और अभ्यास किया, जहां एक युवा स्थानीय गेंदबाज ने अपनी घातक गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
16 साल के युवा गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को किया बोल्ड
भारतीय टीम के सामने नेट गेंदबाज के रूप में आए 16 साल के मेसन मैकलाफलिन ने कई स्टार भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी गेंदबाजी की। इस युवा गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ अपनी गेंदबाजी को काफी चुनौतीपूर्ण बताया। अभ्यास के दौरान मेसन ने अपनी बेहतरीन गेंद पर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया, जिसे उन्होंने अपने करियर की सबसे खास गेंदों में से एक बताया।
अनुभवी वैभव के सामने की शानदार गेंदबाजी
भले ही वैभव सूर्यवंशी उम्र में मेसन मैकलाफलिन से एक साल छोटे हों, लेकिन वह लगातार दो आईपीएल सीजन खेल चुके हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में भी पदार्पण कर चुके हैं। अपने छोटे से करियर में ही उन्होंने दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है, ऐसे में किसी भी गेंदबाज के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होता। एक (IND vs NZ) अनजान और कम उम्र के नेट बॉलर द्वारा उन्हें क्लीन बोल्ड करना वाकई हैरानी और चर्चा का विषय बन गया।
अलग बल्लेबाजों के लिए अपनाई अलग रणनीति
मेसन ने सिर्फ वैभव को ही नहीं, बल्कि विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी गेंदबाजी की। हालांकि, दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी रणनीति बिल्कुल अलग थी। सूर्यवंशी को गेंदबाजी करते समय उन्होंने गेंद को सपाट रखने पर जोर दिया, जबकि अभिषेक शर्मा के सामने उन्होंने अपने रन-अप, गति और फ्लाइट में लगातार बदलाव किए। इस युवा कीवी खिलाड़ी के लिए यह केवल नेट्स पर गेंदबाजी करने का मौका नहीं था, बल्कि दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों के खिलाफ अपनी रणनीति आजमाने का बेहतरीन अनुभव रहा।


