Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
    • Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता के न्याय की गुहार
    • Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति देखकर हैरान हैं लोग
    • Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयंभू प्रतिमा का है इतिहास
    • Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध?
    • Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, अयोध्या तक का तय करेंगे रूट
    • Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाया शिकार
    • Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भारी भीड़
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया केस दर्ज

    Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया केस दर्ज

    October 14, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Azam Khan News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की (Azam Khan News) मुश्किलें आने वाले दिनों में और गहरी हो सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में एक नया मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई हाल ही में हुई छापेमारी के बाद की गई है। ईडी ने रामपुर के अजीमनगर थाने में अपने निदेशक की आधिकारिक शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे आधार बनाते हुए अब मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत ईसीआईआर (ECIR) दर्ज की गई है।

    सरकारी धन और सामग्री के इस्तेमाल का गंभीर आरोप

    ईडी के अनुसार, इस पूरे मामले में यूनिवर्सिटी के निर्माण पर हुए वास्तविक खर्च और ट्रस्ट द्वारा आयकर रिटर्न (ITR) में घोषित पूंजीगत खर्च के बीच बहुत बड़ा अंतर सामने आया है। एजेंसी का दावा है कि (Azam Khan News) यूनिवर्सिटी की इमारतों की अनुमानित निर्माण लागत लगभग 494.46 करोड़ रुपये है, जबकि मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने वित्त वर्ष 2013-14 से 2024-25 के बीच कुल मात्र 78.32 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च ही दिखाया है। इस प्रकार दोनों आंकड़ों के बीच करीब 416.14 करोड़ रुपये का संदिग्ध अंतर पाया गया है।

    किन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर? पुराने मामलों से जोड़कर होगी आगे की जांच

    रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज इस नई एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61, 316(5) और 318(4) के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13(1)(d) और 13(2) जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। ईडी अब इस एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की गहराई से पड़ताल करेगी, जिसमें आजम खान, जौहर ट्रस्ट, विभिन्न ठेकेदारों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जाएगी। एजेंसी का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण में इस्तेमाल हुए धन और सामग्री का असली स्रोत क्या था और क्या इसमें सरकारी धन के दुरुपयोग या अवैध कमाई से जुड़ा कोई बड़ा मामला बनता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

    Auraiya Crime News: कुत्ते को पीटने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, औरैया में दिल दहला देने वाली वारदात

    मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पति सौरभ की हत्या में पत्नी मुस्कान और प्रेमी को फांसी

    माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाली जमीन पर बनेगी पद्मलोक आवासीय योजना, सीएम योगी करेंगे भूमि पूजन

    Pilibhit Firing Case Update: पीलीभीत गोलीकांड में मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता हिरासत में, कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात

    विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- ‘सब दगे हुए कारतूस’

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.