Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
    • Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता के न्याय की गुहार
    • Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति देखकर हैरान हैं लोग
    • Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयंभू प्रतिमा का है इतिहास
    • Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध?
    • Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, अयोध्या तक का तय करेंगे रूट
    • Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाया शिकार
    • Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भारी भीड़
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पति सौरभ की हत्या में पत्नी मुस्कान और प्रेमी को फांसी

    मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पति सौरभ की हत्या में पत्नी मुस्कान और प्रेमी को फांसी

    October 14, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Meerut Drum Kand Verdict
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मेरठ के बेहद सनसनीखेज और बहुचर्चित ‘नीले ड्रम कांड’ में घटना के 16 महीने बाद जिला अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सभी पक्षों, उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को सुनने के बाद मेरठ की जिला अदालत ने इस जघन्य हत्याकांड को ‘रेयर टू रेयरेस्ट’ (दुर्लभ से दुर्लभतम) की श्रेणी में माना है। इसी के आधार पर अदालत ने पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। इसके (Meerut Drum Kand Verdict) अलावा सबूतों को मिटाने के अपराध में कोर्ट ने दोनों पर 20-20 हजार रुपये का अलग से जुर्माना भी लगाया है।

    Meerut Drum Kand Verdict – कोर्ट ने इस मामले को ‘रेयर टू रेयरेस्ट’ करार देने के पीछे कई अहम तर्क दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े साहिल और मुस्कान को संबोधित करते हुए अदालत ने कहा कि इस पूरी वारदात को बेहद शातिर तरीके से प्लान किया गया था। इसके लिए पहले बाजार से नीला ड्रम और खास किस्म का चाकू खरीदा गया ताकि हड्डियां भी आसानी से काटी जा सकें। इसके बाद साजिश के तहत सौरभ राजपूत को खाने में नशीला पदार्थ दिया गया और नशे की हालत में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

     मौत के बाद भी नहीं पसीजा दिल, ड्रम में भरकर जमाया सीमेंट

    कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए बेहद चौंकाने वाली बातें साझा कीं। अदालत ने कहा कि मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या के बाद चाकू से उसके शरीर के तीन टुकड़े किए। इन टुकड़ों को नीले ड्रम में डाला गया और ऊपर से सीमेंट का घोल डालकर ड्रम को भर दिया गया ताकि किसी को शक न हो और रातभर में सीमेंट पूरी तरह जम जाए।

      • अदालत ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि आरोपी साहिल तो तकिए के कवर में रखकर सौरभ का सिर और पंजे अपने घर भी ले गया था, लेकिन बाद में उसने उन्हें भी लाकर उसी ड्रम में डाल दिया।

      • कोर्ट ने टिप्पणी की कि इस प्रकार की बर्बरता समाज में एक बहुत ही खतरनाक और खराब मिसाल पेश करती है, इसलिए ऐसे अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की नरमी या रहम बरतना मुमकिन नहीं है।

         

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

    Auraiya Crime News: कुत्ते को पीटने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, औरैया में दिल दहला देने वाली वारदात

    Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया केस दर्ज

    माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाली जमीन पर बनेगी पद्मलोक आवासीय योजना, सीएम योगी करेंगे भूमि पूजन

    Pilibhit Firing Case Update: पीलीभीत गोलीकांड में मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता हिरासत में, कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात

    विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- ‘सब दगे हुए कारतूस’

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.