Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्रकैद
    • Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्देश पर एक्शन
    • MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
    • Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
    • Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी
    • Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
    • BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और मॉनिटरिंग का काम
    • Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ़ाने पर भी सुनवाई
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

    बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

    October 13, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Bilaspur Political News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुँच गई है। कांग्रेस (Bilaspur Political News) सांसद और जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर पर दिल्ली में लगे आरोपों के बाद भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान बेलतरा स्थित कांग्रेस भवन में घुसकर हंगामा करने का मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना के विरोध में और दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को विशाल प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग और टीन की दीवारें खड़ी की थीं। जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    Bilaspur Political News – प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस अधिकारियों के साथ जमकर बहस और झूमाझटकी हुई। कांग्रेस नेता विजय केसरवानी समेत वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला के इशारे पर बदले की राजनीति की जा रही है और प्रशासन का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जबरन कांग्रेस भवन में घुसकर माहौल खराब करने वाले उपद्रवियों पर तत्काल आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा  सत्ता का दुरुपयोग कर जनप्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     अवैध उत्खनन और भेदभावपूर्ण कार्रवाई का भी विरोध 

    कांग्रेसियों का आरोप है कि बेलतरा क्षेत्र में अवैध उत्खनन बेधड़क जारी है और विकास कार्यों में जानबूझकर पक्षपात किया जा रहा है। निर्वाचित पंचायत और नगर निगम प्रतिनिधियों को प्रशासनिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस भवन में हंगामा करने वाले आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और राजनीतिक प्रताड़ना बंद नहीं की गई, तो कांग्रेस पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

    Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव

    Chhattisgarh Wildlife News: धमतरी और सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    Surajpur News: गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात की मौत, लापरवाही पर डॉक्टर और एएनएम निलंबित

    Sukma News: पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, ‘सेवा पथ एक पहल’ के तहत सिलाई केंद्र शुरू

    Chirmiri Garba Mahotsav: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने बजाया ढोल, पत्नी कांति जायसवाल ने किया शानदार गरबा नृत्य

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.