Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा
    • पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; आलाकमान से बातचीत जारी
    • Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौधे बरामद
    • UP Politics: ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी राजभर
    • अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
    • Guntur Crime News: जुए की लत में पहले बेची किडनी, फिर बन गया शातिर चोर; ‘सिंगल किडनी साईं’ गिरफ्तार
    • नगर निगम जालंधर ने एक दिन में वसूले 2.10 करोड़, 36.50 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
    • पंजाब के बहुचर्चित ड्रग्स मामले में बड़ी हलचल, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया 5 अक्टूबर को पेश होंगे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, September 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Guntur Crime News: जुए की लत में पहले बेची किडनी, फिर बन गया शातिर चोर; ‘सिंगल किडनी साईं’ गिरफ्तार

    Guntur Crime News: जुए की लत में पहले बेची किडनी, फिर बन गया शातिर चोर; ‘सिंगल किडनी साईं’ गिरफ्तार

    September 30, 2026 देश 2 Mins Read
    Guntur Crime News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां एक युवक को जुए और ऑनलाइन सट्टेबाजी की ऐसी भयंकर लत लगी कि उसने कर्ज चुकाने के लिए पहले अपने घर का सारा कीमती सामान बेच डाला और जब उससे भी बात नहीं बनी, तो उसने अपनी एक (Guntur Crime News) किडनी तक बेच दी।

    Guntur Crime News – इसके बावजूद जब सट्टे का कर्ज खत्म नहीं हुआ, तो उसने अपराध का रास्ता चुनते हुए शातिर चोरों का एक पूरा रैकेट खड़ा कर लिया और खुद उस गिरोह का सरगना बन बैठा। यह सनसनीखेज दास्तान गुंटूर जिले के मंगलागिरी निवासी कुख्यात चोर वेन्ना दुर्गा दिनेश उर्फ ‘सिंगल किडनी साईं’ की है। जुए और सट्टेबाजी की दुनिया से लेकर पुलिस रिकॉर्ड तक में वह इसी अजीबोगरीब उपनाम ‘सिंगल किडनी साईं’ के नाम से कुख्यात है।

    पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी वेन्ना दुर्गा दिनेश को ऑनलाइन बेटिंग और सट्टेबाजी का भारी शौक था। इस लत के चक्कर में वह देखते ही देखते लाखों रुपये गवां चुका था। जुए में पैसा लगाने के लिए उसने कई लोगों से भारी ब्याज पर कर्ज ले रखा था। कर्जदाताओं द्वारा पैसे वापस मांगने का दबाव बढ़ा, तो उसने घरेलू सामान बेच दिया। जब घरेलू सामान बेचकर भी देनदारी पूरी नहीं हुई, तो उसने अपनी एक किडनी बेच डाली।

    अकेले गुंटूर जिले में दर्ज हैं 12 मुकदमे 

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अकेले गुंटूर जिले के विभिन्न थानों में इस शातिर आरोपी के खिलाफ चोरी और नकबजनी के कम से कम 12 संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। जेल में बंद रहने के दौरान ही उसका संपर्क एडलापाडु निवासी गुंजी येसुराजा नामक अपराधी से हुआ।जेल की सजा काटकर बाहर निकलते ही दोनों ने हाथ मिला लिया और योजनाबद्ध तरीके से घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हाल ही में इस गिरोह ने नादेंडला मंडल के गणपवरम में दो मकानों और चिलाकलुरिपेट में एक घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की थी।

     

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा

    यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    ‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा’, CWC बैठक में राहुल गांधी का बड़ा दावा

    ‘मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश’, धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी

    चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी घमासान

    हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीखा पलटवार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.