भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी मैदान में (Smriti Irani on Congress) लगातार मिल रही पराजय की हताशा और बौखलाहट के चलते कांग्रेस अब संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है।
Smriti Irani on Congress – स्मृति ईरानी ने सवाल किया कि जब कांग्रेस को पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में जीत मिली, तब क्या कांग्रेस नेतृत्व ने चुनाव आयोग को क्लीन चिट दी थी? ऐसे में केवल हारने पर निष्पक्ष चुनाव आयोग पर पक्षपात के झूठे आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी फितरत बन चुका है।
गैर-बीजेपी शासित राज्यों में क्या है कांग्रेस का रुख
नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि सवाल यह उठता है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों के लिए चुनाव आयोग को क्लीन चिट देने को तैयार है? उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस जीत दर्ज करती है, वहां संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष हो जाती हैं और जहां जनता उन्हें नकार देती है, वहां वे तुरंत ईवीएम और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल खड़े करने लगते हैं।
क्या फर्जी और मृत लोगों के नाम जोड़ना चाहती है कांग्रेस?
स्मृति ईरानी ने कहा कि आज कांग्रेस नेतृत्व ने जिन 13 करोड़ 30 लाख नामों का जिक्र किया है, उनके संबंध में चुनाव आयोग 26 तारीख को ही विस्तृत और स्पष्ट आधिकारिक बयान जारी कर चुका है। उन्होंने तीखे लहजे में पूछा मतदाता सूची के शुद्धिकरण के दौरान दोहरे नाम (डुप्लीकेट एंट्रीज) हटाए गए हैं या किसी मृत व्यक्ति का नाम सूची से विलोपित किया गया है, तो कांग्रेस पार्टी क्यों चाहती है कि मृत व्यक्तियों के नाम वापस जोड़े जाएं?


