जयपुर : राजधानी जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां एक महिला की हत्या करने के बाद उसका शव किराए के मकान के गार्डन में ही जमीन के (sensational incident in Jaipur) नीचे दफना दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा मकान को बाहर से लॉक कर मौके से भाग निकला।
sensational incident in Jaipur – मकान के आसपास तेज दुर्गंध फैलने और मिट्टी के नीचे से महिला का हाथ दिखने पर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन की खुदाई करवाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (FSL) टीम की मदद से घटनास्थल से अहम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार, बिंदायका स्थित प्रेस्टीज कॉलोनी में एक मकान के गार्डन में महिला का शव दबा मिला। बिंदायका की एक स्थानीय फैक्ट्री में काम करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी प्रवेश ने करीब दो महीने पहले यह मकान किराए पर लिया था। प्रवेश पिछले दो महीने से एक महिला को अपनी पत्नी बताकर यहां साथ रख रहा था।
सुबह करीब 8 बजे मकान मालिक जब मकान की सामान्य देखरेख के लिए पहुंचा, तो मुख्य दरवाजे पर ताला लटका मिला। आसपास पूछताछ के बाद जब उसने गार्डन की ओर देखा, तो वहां की मिट्टी उबड़-खाबड़ और ताजा खुदी हुई दिखाई दी। ध्यान से देखने पर जमीन की मिट्टी के बीच से महिला का हाथ बाहर दिखाई दे रहा था, जिसे देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए और उसने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
पुलिस और FSL टीम ने गड्ढा खोदकर निकाला शव
सूचना मिलने के बाद बिंदायका थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का मुआयना किया और मौके से मिट्टी व अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। बिंदायका थाना के एसएचओ अनिल जैमन ने बताया कि मकान मालिक के अनुसार आरोपी ने महिला का नाम किरन (निवासी उत्तर प्रदेश) बताया था और उसे अपनी पत्नी कहा था। मृतका लगभग 6 महीने की गर्भवती भी थी।


