लुधियाना: महानगर के वर्धमान चौक स्थित ग्लाडा ग्राउंड में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भव्य श्री हनुमंत कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का नाजायज फायदा (womens theft gang arrested) उठाने वाले एक अंतर-राज्यीय महिला गिरोह का कमिश्नरेट पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
womens theft gang arrested – थाना मोती नगर की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस शातिर गिरोह की चार महिला सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरोह कथा पंडाल में आने वाली महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन खींचने, बैग से पर्स काटने और महंगे मोबाइल फोन चुराने में सक्रिय था। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
26 सितंबर को थाना मोती नगर के एएसआई (ASI) अजय सिंह अपनी टीम के साथ सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि GLADA ग्राउंड के सामने, वर्धमान फैक्ट्री (चंडीगढ़ रोड) में चल रहे विशाल धार्मिक समागम में अंतर-राज्यीय महिला गिरोह सक्रिय है, जो श्रद्धालुओं के कीमती गहनों और सामान पर हाथ साफ कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को घेरा और राम दरबार मंदिर के सामने बने पार्क में संदिग्ध अवस्था में बैठी चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं आरोपी महिलाएं
गिरफ्तार की गई आरोपियों का विवरण:
-
-
सीमा: पत्नी गोबिंद (निवासी: फूलमंडी, थाना कोतवाली, नई दिल्ली)
-
-
-
रैनू: पत्नी लखन (निवासी: फूलमंडी, थाना कोतवाली, नई दिल्ली)
-
-
-
किरण देवी: पत्नी मनोज रविदास (निवासी: गांव यमनापुर, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश)
-
-
-
कविता: पुत्री मुरारी (निवासी: कसाई मोहल्ला, कानपुर, उत्तर प्रदेश)
-


