Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में ‘नो होर्डिंग-बैनर’ की अपील
    • Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
    • Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला
    • MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी बातें
    • फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में मिलेगी छूट
    • Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा
    • Rajasthan Politics: अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी में भी हारी भाजपा, कांग्रेस ने दर्ज की रोमांचक जीत
    • कर्ज और सट्टे में डूबे बेटे ने नौकर को दिए थे 6 लाख रुपये, पुलिस खुलासे में चौंकाने वाला सच आया सामने
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Unique Marriage: 60 साल का दूल्हा, 23 की दुल्हन; बिहार के लखीसराय में अनोखी शादी का वीडियो वायरल

    Unique Marriage: 60 साल का दूल्हा, 23 की दुल्हन; बिहार के लखीसराय में अनोखी शादी का वीडियो वायरल

    September 24, 2026 बिहार 2 Mins Read
    Lakhisarai Unique Marriage
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शादी के मंडप में आमतौर पर लोग दूल्हा-दुल्हन की बराबरी की जोड़ी देखते हैं, लेकिन बिहार के लखीसराय जिले में जब 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी के साथ सात फेरे लिए तो सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान रह गया। मामला जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के रामपुर गांव का है। रामपुर निवासी पिंकू सिंह और लखीसराय की वर्षा रानी की शादी का वीडियो इन दिनों इंटरनेट (Lakhisarai Unique Marriage) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    Lakhisarai Unique Marriage – जैसे ही इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, सोशल मीडिया पर लोगों ने दूल्हा-दुल्हन की उम्र का गणित लगाना शुरू कर दिया। एक तरफ 60 वर्ष के पिंकू सिंह हैं तो दूसरी तरफ महज 23 साल की वर्षा रानी। दोनों के बीच 37 साल का अंतर है, लेकिन नवविवाहित जोड़े का कहना है कि लोग चाहे जो कहें, जिंदगी उन्हें एक-दूसरे के साथ बितानी है। स्थानीय ग्राम सरपंच ने भी इस विवाह पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दोनों का पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय बताया है।

     दूल्हे की पहली पत्नी 10 साल पहले छोड़ गई थी साथ

    बताया जा रहा है 60 वर्षीय पिंकू सिंह पेशे से किसान हैं और खेती-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। उनकी पहली पत्नी करीब 10 साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वे अकेले ही रह रहे थे। अब उन्होंने वर्षा रानी के साथ हाथ थामकर अपने जीवन की नई शुरुआत की है। वहीं दूसरी ओर, 23 वर्षीय वर्षा रानी की भी यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी मुंगेर जिले के कल्याणपुर में हुई थी, जिससे उनकी एक छोटी बेटी भी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UP Crime News: सोनूघाट चौराहे पर युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध करने पर गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी

    Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांचली वोटर्स पर फोकस

    पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार पर पार्टी ने जताया भरोसा, अनंत सिंह के विरोध को किया दरकिनार

    पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब तक 6 गिरफ्तार

    ‘सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं’, जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM संरक्षक जीतन राम मांझी

    मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.