देश भर में बैंक कर्मियों की विभिन्न यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर आगामी 28 से 30 सितंबर तक 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज पूरी तरह से (Bank Strike News) ठप रहने के आसार हैं। इसी बीच आम जनता और खाताधारकों के लिए राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। हड़ताल के कारण लगातार होने वाली छुट्टियों से बचने के लिए 27 सितंबर (रविवार) को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कामकाज करेंगे।
ऑनलाइन पेमेंट और ATM सेवाएं रहेंगी जारी
इस महत्वपूर्ण फैसले के संबंध में वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 28 सितंबर से शुरू होने वाली 3 दिन की हड़ताल से ठीक पहले 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश पड़ रहा था। यदि बैंक 5 दिन लगातार बंद रहते, तो आम जनता, उद्योगों और व्यापारिक वर्ग को भारी वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ता। राहत की बात यह है कि हड़ताल की अवधि के दौरान ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और ए.टी.एम. सुविधाएं पूरी तरह से सुचारू रहेंगी।
Bank Strike News – गौरतलब है कि इस तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ द्वारा किया गया है, जो कई बैंक कर्मचारी संगठनों का एक संयुक्त मंच है। बैंक कर्मचारियों और यूनियनों की प्रमुख मांगों में बैंकिंग क्षेत्र में हफ्ते में 5 दिन का कार्यदिवस लागू करना, पेंशन व्यवस्था में सुधार, पुरानी पेंशन बहाली और अन्य लंबित कर्मचारी भत्ते शामिल हैं।इन्हीं मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक अपना कामकाज ठप रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।


