फाजिल्का। हाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं द्वारा फाजिल्का और अबोहर में नशे के खिलाफ एक विशाल रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली के दौरान मंच से बोलते हुए पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ की मौजूदगी में एक बेहद विवादित बयान दिया था। इस बयान के सामने आने के बाद से पंजाब के विभिन्न विधानसभा में (Punjab Politics Updates) बीजेपी और सुरजीत ज्याणी के खिलाफ तीखा विरोध जताया जा रहा है।
सुरजीत ज्याणी के बयान के बाद समाज में भारी रोष
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने सार्वजनिक मंच से भाषण देते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी के नए विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज, सुनील जाखड़ की जूती के बराबर भी नहीं हैं। इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद स्थानीय राजनीतिक व सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। इस विवाद के बाद शिव लाल डोडा समर्थकों और अरोड़ा समाज ने सुनील जाखड़ व संबंधित नेताओं का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है।
पंजाब राज्य महिला आयोग पहुंचीं AAP नेता डॉ. सुहानी डोडा
पूरे मामले में आम आदमी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज डॉ. सुहानी डोडा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वे पंजाब राज्य महिला आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश हुई हैं। उन्होंने बीजेपी (Punjab Politics Updates) नेता सुरजीत ज्याणी द्वारा महिलाओं के प्रति इस्तेमाल की गई अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा के संबंध में आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। सुहानी डोडा ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की भाषा का प्रयोग किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं किया जा सकता।


