बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उतला के घने जंगलों में बीजापुर पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सलियों का एक बड़ा हथियार डंप बरामद किया है। नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के भीतर गाड़कर छिपाए गए डंप से भारी मात्रा में (Chhattisgarh Naxal News) अत्याधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
आत्मसमर्पित नक्सलियों से पुख्ता इनपुट मिलने के तुरंत बाद भैरमगढ़ थाने से पुलिस बल को ग्राम उतला के जंगल की ओर रवाना किया गया। सघन तलाशी (Searching) के दौरान जवानों को जमीन के भीतर संदिग्ध अवस्था में छिपाकर रखा गया डंप दिखाई दिया। जवानों ने अत्यंत सावधानी बरतते हुए डंप को जमीन से बाहर निकाला और उसकी तलाशी शुरू की।
बरामद हुए जानलेवा हथियारों का जखीरा
पुलिस द्वारा डंप की तलाशी लेने पर उसके भीतर से घातक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया:
-
-
हथियार: 01 AK-47 राइफल, 01 315 बोर राइफल, 01 सिंगल शॉट राइफल और 01 9 एमएम (9mm) पिस्टल।
-
-
-
मैगजीन व कारतूस: 02 AK-47 मैगजीन, AK-47 के 45 जिंदा राउंड, 9 एमएम पिस्टल के 25 जिंदा राउंड और 315 बोर राइफल के 06 जिंदा राउंड।
-
Chhattisgarh Naxal News – इस तरह पूरी कार्रवाई में जवानों ने कुल 76 जिंदा कारतूस (राउंड) जब्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पित नक्सलियों से संगठन की गतिविधियों, रणनीतियों और पुरानी घटनाओं के संबंध में लगातार पूछताछ जारी है, जिससे कई महत्वपूर्ण राज उजागर हो रहे हैं। बरामद हथियारों को भैरमगढ़ थाने लाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


