भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अब एक बड़ी धार्मिक-सामाजिक पदयात्रा ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं। यह यात्रा 20 अक्टूबर यानी विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व से विधिवत प्रारंभ होगी। यात्रा का आरंभ बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन से होगा, जिसके बाद (sanatan swabhiman yatra) यह भगवान रामराजा सरकार की नगरी ओरछा होते हुए प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम पहुंचकर संपन्न होगी।
sanatan swabhiman yatra – दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन किसी भी प्रकार से दलगत राजनीति से प्रेरित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के सत्य और श्रद्धा की रक्षा करना तथा समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को सुदृढ़ बनाना है। यात्रा के विधिवत शुभारंभ से पूर्व उन्होंने एक डिजिटल गूगल फॉर्म जारी कर आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।
900 किलोमीटर लंबा सफर और पंचरंगी ध्वज
पूर्व मुख्यमंत्री की यह पदयात्रा लगभग 900 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें वे विभिन्न कस्बों और धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेंगे।दिग्विजय सिंह के लिए यह पहला अवसर नहीं है जब वे इतनी लंबी पैदल यात्रा पर निकल रहे हैं। इससे पूर्व 30 सितंबर 2017 को उन्होंने लगभग 3,300 किलोमीटर की अत्यंत कठिन ‘नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा’ सफलतापूर्वक पूरी की थी। यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह अपने हाथों में पांच रंगों का पवित्र धर्म ध्वज थामकर चलेंगे।


