Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंगे चुनावी मंत्र
    • कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्कार संभव
    • रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति पुरस्कार
    • गोड्डा में SIR डिलीशन फॉर्म पर गरमाई राजनीति: पूर्व विधायक अमित मंडल और रजनीश यादव आमने-सामने
    • MMDR बिल से झारखंड को 1.58 लाख करोड़ का नुकसान, देवघर में बोले कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी
    • प्रेम प्रसंग में 16 वर्षीय मिथुन की ‘दृश्यम’ स्टाइल में हत्या, टुकड़े कर ड्रम में छिपाया शव; आरी-कुल्हाड़ी बरामद
    • मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
    • पंजाब सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री सेहत योजना का हेल्थ कार्ड अब घर बैठे होगा डाउनलोड
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंगे चुनावी मंत्र

    रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंगे चुनावी मंत्र

    September 5, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Chhattisgarh BJP News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) 7 सितंबर को राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में (Chhattisgarh BJP News) शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

     पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सजेगा मंच 

    भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाले समाज के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजनों का अभिनंदन करना और संगठन के कार्यकर्ताओं में नए संकल्प व ऊर्जा का संचार करना है।

    संगठन महामंत्री देंगे कार्यकर्ताओं को टिप्स 

    इस वृहद आयोजन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा सहित कई विधायक व जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संगठन महामंत्री पवन साय कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बूथ स्तर पर संवाद मजबूत करने के महत्वपूर्ण टिप्स देंगे।

    रायपुर संभाग के सभी जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता 

    रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों से कार्यकर्ताओं और (Chhattisgarh BJP News) ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों में इस सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मोर्चा के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर संपर्क अभियान चलाकर सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्कार संभव

    रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति पुरस्कार

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 15 नए मरीज मिलने से आंकड़ा 176 पहुंचा; रायपुर में सर्वाधिक केस

    बहू की प्रताड़ना से तंग आकर सौतेली सास ने की आत्महत्या: दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट, 3 गिरफ्तार

    गंगरेल बांध 97% भरा, 3 गेट खोलकर महानदी में छोड़ा 4670 क्यूसेक पानी; गांवों में अलर्ट

    राहुल गांधी की ‘जातिवाद की चाय’, कार्टून पोस्टर पर बघेल, सिंहदेव और डहरिया के कप पर सियासी घमासान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.