Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी के 5 महीने बाद टीनशेड में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज
    • बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले सरकार की मंजूरी अनिवार्य
    • रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगातार 5वीं जीत
    • ‘मिर्जापुर’ के तूफान में भी डटी ‘हनुमान अंश’, 29वें दिन कमाए 10 करोड़; यश की ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार धीमी
    • नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 275 भारतीय अब भी लापता; MEA ने दी राहत-बचाव की जानकारी
    • SGB निवेशकों को RBI का बड़ा तोहफा: 2021-22 सीरीज VI के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का ऐलान
    • क्या फोन को केवल 80% तक ही चार्ज करना चाहिए? जानिए 20-80% बैटरी रूल का पूरा सच
    • मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:08 बजे के बाद पारण मुहूर्त
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:08 बजे के बाद पारण मुहूर्त

    मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:08 बजे के बाद पारण मुहूर्त

    September 5, 2026 धार्मिक 2 Mins Read
    Krishna Janmashtami Celebrations
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: शुक्रवार की मध्यरात्रि जैसे ही घड़ी की सुइयों ने 12 बजाए, समूचा देश भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उल्लास और भक्ति में सराबोर हो गया। प्रमुख मंदिरों से लेकर घर-घर में घंटे, घड़ियाल (Krishna Janmashtami Celebrations) और शंखनाद गूंज उठे। चारों तरफ ‘जय कन्हैया लाल की’ और ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष सुनाई देने लगे।

    Krishna Janmashtami Celebrations – जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही बाजारों, घरों और देवालयों में विशेष उत्साह का माहौल देखा गया। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल के लिए नवीन वस्त्र (पोशाक), नक्काशीदार मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और आभूषण खरीदे। घरों के पूजा स्थलों को सुगंधित फूलों, गुब्बारों और रोशनी से सजाया गया, जबकि मंदिरों में भव्य विद्युत सज्जा और कान्हा के जीवन से जुड़ी मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की गईं।

     12 बजे अवतरित हुए नंदलाल: पंचामृत से हुआ अभिषेक 

    रात 12 बजते ही श्रद्धालुओं ने शंख ध्वनि के बीच लड्डू गोपाल का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से निर्मित पंचामृत से महाभिषेक संपन्न कराया। अभिषेक के पश्चात कान्हा को स्वच्छ व नवीन वस्त्र धारण कराए गए और मोरपंख, चंदन तिलक, बांसुरी व कुंडल आदि आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूर्ण होने के बाद बाल गोपाल को पुष्पों से सुसज्जित सुंदर पालने में विराजमान कराया गया और सभी भक्तों ने श्रद्धाभाव से उन्हें झूला झुलाया।

     माखन-मिश्री और धनिया पंजीरी का महाभोग 

    भगवान श्रीकृष्ण को उनके प्रिय माखन-मिश्री, पारंपरिक धनिया पंजीरी, पंचमेवा, मौसमी फल और मावे की मिठाइयों का श्रद्धापूर्वक भोग अर्पित किया गया। सनातन परंपरा के अनुसार,भगवान विष्णु और उनके अवतारों को अर्पित किए जाने वाले नैवेद्य में तुलसी पत्र का होना अनिवार्य माना जाता है, जिसके बिना भोग अधूरा रहता है।पूजन के दौरान  ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ महामंत्र का जप किया और कर्पूर व घी के दीपकों से भगवान की भव्य आरती उतारी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम

    जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा

    भादो का पहला सोमवार आज: कजरी तीज और बहुला चौथ का बना दुर्लभ संयोग; शिवलिंग पर ऐसे करें जलाभिषेक

    पूजा-पाठ और दान में दाहिने हाथ का विशेष महत्व: शुभता, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक

    जन्माष्टमी 2026 पर कान्हा को क्यों प्रिय है माखन-मिश्री का भोग? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    रक्षाबंधन 2026 पर करें अन्न, गुड़ और वस्त्र का दान; भाई के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और आरोग्य

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.