Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी के 5 महीने बाद टीनशेड में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज
    • बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले सरकार की मंजूरी अनिवार्य
    • रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगातार 5वीं जीत
    • ‘मिर्जापुर’ के तूफान में भी डटी ‘हनुमान अंश’, 29वें दिन कमाए 10 करोड़; यश की ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार धीमी
    • नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 275 भारतीय अब भी लापता; MEA ने दी राहत-बचाव की जानकारी
    • SGB निवेशकों को RBI का बड़ा तोहफा: 2021-22 सीरीज VI के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का ऐलान
    • क्या फोन को केवल 80% तक ही चार्ज करना चाहिए? जानिए 20-80% बैटरी रूल का पूरा सच
    • मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:08 बजे के बाद पारण मुहूर्त
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Ranchi Crime News: खुद को अयोध्या का पंडित बताकर बुजुर्ग महिला से 20 लाख के गहने ठगे

    Ranchi Crime News: खुद को अयोध्या का पंडित बताकर बुजुर्ग महिला से 20 लाख के गहने ठगे

    September 4, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Ranchi Crime News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची : राजधानी रांची में ईश्वर के प्रकोप का भय दिखाकर और दर्शन कराने का प्रलोभन देकर बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाला शातिर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में ठगों ने एक 62 वर्षीय महिला को अपनी बातों में उलझाकर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के (Ranchi Crime News) आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के संबंध में पीड़िता रेणु कुशवाहा ने सुखदेवनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए नामजद एफआईआर कराई है।

    यह घटना 3 सितंबर की सुबह करीब 9:00 बजे घटी, जब पीड़िता पास के मंदिर से पूजा-अर्चना कर अपने घर पैदल लौट रही थीं। वाल्मीकि नगर के समीप रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और बातचीत शुरू कर दी। पीड़िता दिवंगत जेल अधीक्षक की पत्नी हैं, जिन्हें अकेला पाकर आरोपी ने सुनियोजित तरीके से अपना निशाना बनाया।

    गहनों पर मंत्र पढ़कर अभिमंत्रित करने का दिया झांसा

    आरोपी ने स्वयं को अयोध्या से आया हुआ सिद्ध पंडित बताया और महिला को धार्मिक बातों में उलझा लिया। उसने महिला को झांसा दिया कि उनके ऊपर संकट मंडरा रहा है और वह उनके गहनों पर विशेष मंत्र पढ़कर उन्हें पूरी तरह सुरक्षित और दोषमुक्त कर सकता है। आरोपी के चिकनी-चुपड़ी बातों और धार्मिक झांसे में आकर महिला ने अपने गले की सोने की चेन और हाथों के कंगन उतारकर उसे सौंप दिए।

    10 कदम आगे जाइए, हनुमान जी दिखेंगे 

    गहने अपने कब्जे में लेने के बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वे सीधे 10 कदम (Ranchi Crime News) आगे जाएं और पीछे मुड़कर देखें, तब उन्हें साक्षात पवनपुत्र हनुमान जी के दिव्य दर्शन होंगे। महिला जैसे ही 10 कदम आगे बढ़कर वापस मुड़ीं, शातिर आरोपी सारे आभूषण समेटकर वहां से भाग निकला। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद जब वह व्यक्ति कहीं दिखाई नहीं दिया, तब पीड़िता को अहसास हुआ कि वे एक बड़े पाखंडी ठग का शिकार हो चुकी हैं।

     

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कबाड़ी को बेची कार और थाने में दर्ज करा दी चोरी की FIR, 4 लाख के क्लेम के चक्कर में फंसा प्रिंस कुमार

    भीख मांग रहे बच्चों के अंग गायब होने की आशंका खारिज, मेडिकल बोर्ड ने सौंपी रिपोर्ट

    हाईवोल्टेज ड्रामा: CM और विधायक से बात की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

    झारखंड में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन: 1 करोड़ के इनामी असीम समेत 6 माओवादियों के पोस्टर जारी

    झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने फ्लैट में लगाई फांसी: 8 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.