Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट्टैयन ने दिया बयान
    • Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बरामद
    • दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग
    • Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गिरफ्तार
    • Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा
    • Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी
    • Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘ऋषि अरबिंदो’ रखने की मांग, BJP विधायक के बयान पर TMC का पलटवार
    • Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में ‘ऑपरेशन चक्र-VI’, 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेमारी कर 3 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने

    गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने

    September 3, 2026 महाराष्ट्र 2 Mins Read
    aimim and shinde groups face to face
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र: राज्य में इस वर्ष गणेशोत्सव केवल धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास तक सीमित न रहकर लाउडस्पीकर, डीजे (DJ) और ध्वनि प्रदूषण के बड़े राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है। मुंबई में सार्वजनिक गणेश मंडलों को विसर्जन के चार प्रमुख दिनों (15, 18, 19 और 25 सितंबर) पर सुबह 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक (aimim and shinde groups face to face) लाउडस्पीकर और एम्प्लीफायर के इस्तेमाल की विशेष छूट दी गई है।

    इस प्रशासनिक निर्णय पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने तीखा ऐतराज जताया और सवाल किया कि जब ध्वनि प्रदूषण स्वास्थ्य व नागरिकों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, तो देर रात तक छूट क्यों दी जा रही है? इसके जवाब में शिंदे गुट के मंत्री संजय शिरसाट ने पलटवार करते हुए कहा कि जब अन्य धार्मिक पर्वों पर नियमों के तहत छूट मिलती है, तो केवल गणेशोत्सव पर ही सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं।

    पुणे में सड़क तक पहुंचा विवाद 

    पुणे के 37 वर्षीय एक्टिविस्ट विद्यानंद बापट ने गणेशोत्सव में सार्वजनिक सड़कों पर बजने वाले हाई-डेसीबल डीजे और भारी साउंड सिस्टम पर पाबंदी लगाने की मांग नगर निगम की बैठक में उठाई थी। 3 सितंबर को जब बापट मीडिया से रूबरू हो रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक आकर उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई।

    पुणे में ‘डीजे मुक्त’ अभियान बना जन-आंदोलन 

    पुणे के स्थानीय नागरिकों ने ‘Ear-Splitting Speak Free Pune Action Committee’ के बैनर तले एफसी रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया और 350 से ज्यादा नागरिकों ने नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की। विद्यानंद बापट द्वारा उठाए गए रुख को सोशल मीडिया पर पुणेकरों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी बीच पुणे के शिक्षाविद् धनंजय कुलकर्णी ने बापट पर बहुसंख्यक समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की घोषणा की है।

     

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी

    ऐतिहासिक भुईकोट किले में दिल दहला देने वाला हादसा: मां और तीन बेटियों ने ऊपरी टावर से लगाई छलांग

    सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे HC ने CBI को सौंपी जांच, पिता ने लगाया था हत्या का आरोप

    नेपाल भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के मानसरोवर यात्री; ठाणे के 10 श्रद्धालुओं से संपर्क नहीं

    ‘मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान’; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर FIR की मांग

    मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे का फिर आमरण अनशन: अंतरवाली सराटी में जुटे हजारों लोग

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.