मुंबई: ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब ‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग शुरू (Mirzapur the movie) होते ही दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया की तिकड़ी को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए फैंस टिकट खिड़की पर टूट पड़े हैं। इस बार फिल्म में अभिनेता रवि किशन समेत कई नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं।
250 करोड़ का बजट और पंकज त्रिपाठी की फीस चर्चा में
-
-
टिकटों की तेज बिक्री: देशभर के सिनेमाघरों में अब तक 1 लाख 34 हजार 370 से अधिक टिकट बिक चुके हैं।
-
-
-
शोज और कलेक्शन: कुल 7,408 शोज के लिए बिना ब्लॉक सीट्स का कलेक्शन 3.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जबकि ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा 6.03 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
-
-
-
विशाल बजट: ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का कुल अनुमानित बजट लगभग 250 करोड़ रुपये है।
-
-
-
स्टारकास्ट की फीस: चर्चा है कि कालीन भैया का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी को इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा यानी करीब 15 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।
-
दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा क्रेज
-
-
दिल्ली-एनसीआर में दबदबा: फिल्म को उत्तर भारत में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जहां अकेले दिल्ली-एनसीआर से एडवांस बुकिंग में 1.18 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है।
-
-
-
मुंबई से 50 लाख: महाराष्ट्र की राजधानी (Mirzapur the movie) मुंबई से फिल्म ने 50 लाख रुपये जुटाए हैं।
-
-
-
पुणे और बेंगलुरु: पुणे में 26 लाख रुपये और बेंगलुरु में 21 लाख रुपये की टिकटें एडवांस में बिक चुकी हैं।
-


