नई दिल्ली: नींद केवल शरीर और दिमाग को आराम देने का साधन नहीं है, बल्कि यह शरीर की आंतरिक मरम्मत और जैविक प्रक्रियाओं के लिए भी बेहद अहम है। लंबे समय तक नींद की कमी बने रहने (lack of sleep) से इसका सीधा असर न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि त्वचा की सेहत भी बिगड़ने लगती है।
अच्छी नींद कैसे त्वचा को फायदा पहुंचाती है?
सोते समय शरीर त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत (सेल्यूलर रिपेयर) करता है। इस दौरान स्किन में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन त्वचा तक आसानी से पहुंचते हैं। गहरी नींद के दौरान शरीर कोलेजन प्रोटीन का उत्पादन करता है, जो त्वचा के लचीलेपन (Elasticity) और कसाव को बनाए रखने में मदद करता है। रात की नींद त्वचा को यूवी किरणों, प्रदूषण और धूल-मिट्टी से हुए नुकसान से उबरने में मदद करती है।
ग्लोइंग स्किन के लिए कितनी नींद जरूरी है?
एक वयस्क (Adult) को प्रतिदिन औसतन 7 से 9 घंटे की निर्बाध नींद लेने की सलाह दी जाती है। रोजाना सोने और जागने का एक निश्चित समय तय करें ताकि बॉडी क्लॉक संतुलित रहे। सोने से कम से कम 30-45 मिनट पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप की स्क्रीन से दूरी बना लें। रात के समय चाय, कॉफी या कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन (lack of sleep) करने से बचें ताकि नींद की गुणवत्ता प्रभावित न हो।


